Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

नाले की सफाई में अड़ंगा लगा रहे अतिक्रमण पर चला निगम का अभियान

नाले की सफाई में अड़ंगा लगा रहे  अतिक्रमण पर चला निगम का अभियान


बरेली।    लंबे समय से नगर निगम अधिकारियों को शिकायत मिल रही थी कि तहसील से लेकर जंक्शन रोड तक अतिक्रमणकारियों ने सड़क पर अवैध कब्जा कर लिया है। 

जिसको लेकर गुरुवार को अपर नगर आयुक्त अजित कुमार सिंह के नेतृत्व में जंक्शन रोड से नगर निगम व प्रवर्तन दल की टीम ने अतिक्रमण हटाना शुरू किया। इस दौरान वहां काफी हंगामे का माहौल रहा। कुछ जगह टीम की अतिक्रमणकारियों से टीम की बहसबाजी भी हुई। उसके बाद टीम तहसील के पास पहुचीं। यहां पर अनधिकृत तरीके से लगी दुकानों को टीम ने हटा दिया और आगे से ऐसा न करने की चेतावनी दी। जेल रोड पर भी कई लोगों ने सड़क पर कब्जा कर लिया था। उन्हें भी टीम ने हटा दिया।

बता दें कि बरेली के सदर तहसील गेट के सामने नगर निगम ने नाले के ऊपर अतिक्रमण कर कुछ लोगों ने दुकानें बना रखी हैं, जिसमें कई एडवोकेट ने चेंबर बना रखा है। जिसके चलते बरसात से पहले नाले चोक होने से शहर भर में पानी भरने की समस्या बनी रहती थी। नगर निगम के आला अधिकारी के आदेश के बाद आज नाले के ऊपर अतिक्रमण को हटाया गया और  नाली को साफ कराया गया। यह अभियान पूरे शहर भर में चलेगा। शहर-शहर को स्वच्छ मिशन भारत बनाने का उत्तर प्रदेश सरकार ने संकल्प लिया था।

whatsapp whatsapp