Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शादी की बात पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी

शादी की बात पर अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी


शादी का झांसा दे कर विधवा से बनाये थे संबंध



बरेली।    थाना किला छावनी की रहने वाली एक महिला ने बताया कि वह एक मकान में बीते 3 महीने से रह रही थी, महिला विधवा है और दूसरों के घर में काम काज करके अपना भरण पोषण करती है। पड़ोस के ही रहने वाले एक व्यक्ति ने उसे अपनी मीठी बातों से अपने प्रेमजाल में फंसाकर उससे मेलजोल बढ़ा लिया और उससे शादी का वायदा करते हुए हमदर्दी दिखाने के बहाने उसकी मर्जी के बगैर जबरन शारीरिक संबंध भी बना लिए इसके बाद जितनी बार पीड़िता शादी की बात कहती तो टाल मटोल करता रहता। बीती 6 जुलाई की रात वह महिला के घर रात 12 बजे घुस आया और तमंचे के बल पर उसके साथ बलात्कार किया साथ ही अश्लील वीडियो भी बना ली, और कहीं शिकायत करने या फिर शादी के लिए बोलने पर वह अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पीड़िता ने डरकर अगले दिन डायल 112  पर इस मामले की शिकायत की तो पुलिस आरोपी को पकड़कर बाकरगंज चौकी ले गयी लेकिन कुछ ही देर में उसे छोड़ भी दिया। इसके बाद रास्ते मे आरोपी और उसके मां बाप ने पीड़िता को रोककर उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की धमकी भी दी, पीड़िता के अनुसार इसके बाद वह थाना किला गयी लेकिन वहां भी उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी गयी। अब डर के मारे वह उस जगह से पलायन कर दूसरी जगह रह रही है। इसके बाबत पीड़िता ने एडीजी से पूरे मामले की शिकायत कर न्याय व कार्रवाई की गुहार लगाई है।

whatsapp whatsapp