वी सी साहव आपके सुपरवाइजर व जेई कब सुधरेंगे
वी सी साहव आपके सुपरवाइजर व जेई कब सुधरेंगे
शहर में हो रहे अवैध निर्माण
मनोज कुमार शर्मा
बरेली। विकास प्राधिकरण के अधिकारियों के संरक्षण में अवैध निर्माणों की बाढ़ आई हुई है एक तरफ अधिकारी अवैध निर्माण गिराने में जुटे हुए हैं, वहीं दूसरी ओर संरक्षण देकर अवैध निर्माण करवा रहे हैं लाख शिकायतों के बाद भी बीडीए बी सी व सचिव कोई गौर नहीं करते जिसका जीता जागता उदाहरण थाना केंट लाल फाटक बदायूं रोड हाईवे पर दर्जनों कमर्शियल निर्माण चल रहे हैं बिना लेआउट पास किए बनाया जा रहा है, अवैध कमर्शियल प्लाट की बिक्री चल रही है सुपरवाइजर ब जेई करवा रहे हैं अवैध निर्माण जिसकी शिकायत भी प्राधिकरण से की है AE. व JE का कहना है अधिकारी इस पर कार्यवाही नहीं करते हम क्या करें। अब देखने की बात यह है कि बरेली विकास प्राधिकरण के आल्हा अधिकारी क्या करते हैं इस पर कार्यवाही या इसको भी ठंडा बस्ते में डाल देते हैं