Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

महिला को अगवा कर जिंदा फूंकने की कोशिश

महिला को अगवा कर जिंदा फूंकने की कोशिश


दवा लेकर हाफिजगंज घर लौट रही थी पीड़िता


देवर व जेठ पर लगाया आरोप

 

बरेली।।    दवा लेकर लौट रही महिला को उसके पति ने गाड़ी से अगवा कर लिया। नकटिया पुल के नीचे तीनों भाइयों की मदद से जिंदा जलाने की कोशिश की। इस दौरान एक व्यक्ति ने देख लिया तो आरोपी भाग निकले। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। ठीक से होश में आने पर पीड़िता ने पूरा घटनाक्रम बयां किया। हाफिजगंज के एक गांव निवासी महिला ने बताया कि उसकी पांच साल पहले सीबीगंज से शादी हुई थी। तीन साल पहले घरेलू विवाद में पति ने घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही थी। बुधवार को वह अपनी दवा लेने बरेली आई हुई थी। रिठौरा में टेंपो से उतरी थी कि उसके पति ने देवर और जेठ की मदद से उसका अपहरण कर लिया और नकटिया पुल के नीचे ले गए। रात हो चुकी थी। अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपियों ने उसके ऊपर मिट्टी का तेल और डीजल छिड़क दिया। महिला ने जबरन डीजल पिलाने का भी आरोप लगाया। इस दौरान एक व्यक्ति को पास आता देख आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को जिला अस्पताल भर्ती कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। महिला का उपचार चल रहा है।

whatsapp whatsapp