Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अर्धनग्न होकर सड़को पर किसानो ने किया प्रदर्शन

शिवी शर्मा:-


अर्धनग्न होकर सड़को पर किसानो ने किया प्रदर्शन



राष्ट्रपति को सम्बोधित सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन



गौतमबुध्द नगर में गिरफ्तार किसानों को रिहा करने की मांग

 



बरेली। किसान एकता संघ के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के साथ किसानों ने गुरुवार को पटेल चौक पर अर्धनग्न होकर विरोध प्रदर्शन किया। गौतमबुद्ध नगर में किसान नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में किसान एकता संघ के लोगों ने कुतुबखाना घंटाघर से लेकर पटेल चौक तक अर्धनग्न होकर जुलूस निकाला। प्रदर्शन के दौरान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को बिना शर्त रिहा किए जाने की मांग की गई। प्रदर्शन स्थल पर किसानों को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय संगठन मंत्री डॉ रवि नागर ने कहा कि दो दिसंबर को दिल्ली में प्रशासनिक अधिकारियों ने वार्ता करके संयुक्त किसान मोर्चा के किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए भरोसा दिया। बताया था कि सात दिनों में समस्याओं का समाधान होगा, लेकिन वादाखिलाफी करके संयुक्त किसान मोर्चा के नेताओं के साथ ही किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरेन प्रधान, सुखबीर खलीफा, रुपेश वर्मा व प्रमोद शर्मा समेत कई आंदोलनकारियों को गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया। उनकी बिना शर्त रिहाई की जानी चाहिए।डॉ रवि नागर ने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में किसानों को 10 प्रतिशत आवास योजना एवं 64 प्रतिशत अतिरिक्त प्रतिकार मुआवजे की मांग को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले 25 नवंबर से किसानों का धरना चल रहा था। किसान आंदोलन को तोड़ने के लिए दो दिसंबर की रात गिरफ्तारी हुई। आंदोलनकारी अभी शांतिपूर्ण ढंग से रिहाई की मांग कर रहे हैं यदि रिहाई नहीं हुई तो आंदोलन को उग्र किया जाएगा।

whatsapp whatsapp