Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

इतिहास विभाग की छात्राओं द्वारा किया गया शैक्षिक भ्रमण

इतिहास विभाग की छात्राओं द्वारा किया गया शैक्षिक भ्रमण


बरेली।          साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय के इतिहास विभाग  द्वारा विभागाध्यक्ष डॉ सीमा गौतम के निर्देशन में छात्राओं की शैक्षिक उन्नति हेतु स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष की छात्राओं का शैक्षिक भ्रमण आंवला रामनगर ले जाया गया। जहां पर छात्राओं ने 350 साल पुरानी ऐतिहासिक स्मारक नवाब अली मोहम्मद खां का मकबरा और जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मंदिर का भ्रमण किया ।सबसे पहले छात्राओं को रामनगर में स्थित जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ मंदिर दिखाया गया छात्राओं ने उसकी वास्तुकला को सराहा मंदिर की ऐतिहासिकता से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर ज्ञानार्जन किया। मंदिर के बाद छात्राओं को आंवला में स्थित रोहिल्ला सरदार नवाब अली अहमद खां का ऐतिहासिक मकबरा दिखाया गया हालांकि मकबरा देखरेख न होने के कारण जीर्ण शीर्ण अवस्था में है लेकिन अभी भी देखने वालों को अपनी भव्यता से आकर्षित करने में सक्षम है। मकबरे को सुरक्षित रखने के लिए स्थानीय जनता, प्रशासन और पुरातत्व विभाग के संरक्षण की अति आवश्यकता है। छात्राओं ने आसपास के लोगों से मकबरे के आसपास साफ-सफाई का ध्यान रखने के लिए भी कहा जिससे हमारी ऐतिहासिक धरोहर हमेशा बनी रहे भ्रमण में अन्य शिक्षिकाओं डॉ अलका मिश्रा, अनम फातिमा का विशेष योगदान रहा। छात्राओं में सूफिया कुरैशी, श्वेता शर्मा, शगुन रानी, विशाखा, प्रिया और मनीषा राना ने स्थानीय जनता को  ऐतिहासिक धरोहर को सुरक्षित रखने के लिए जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

whatsapp whatsapp