सिख समाज द्वारा ऑक्सीजन लंगर किया गया शुरू
बरेली : इंसानियत को कभी धर्म और मजहब के बंधनों में नहीं बांधा जा सकता लेकिन बात जब सेवा और समर्पण की आती है तो सिख समुदाय ही है जिसने हमेशा आगे बढ़कर मोर्चा संभाला है. फिर चाहे वह आंदोलन पर डटे बेबस किसानों की मदद का वक्त हो या फिर ऑक्सीजन के संकट से जूझ रहे मरीजों की जान बचाने का. गुरु के बंदे हमेशा सबसे आगे खड़े नजर आते हैं. दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की ओर से कोरोना काल में जिस तरह से संक्रमितों की मदद के लिए बेड, अस्पताल और ऑक्सीजन की व्यवस्था की जा रही है उसकी सराहना देश ही नहीं पूरी दुनिया में हो रही है.
बहरहाल, सिख समुदाय का यह प्रयास बरेली शहर के कथित समाजसेवी संगठनों के लिए एक मिसाल है. कोरना संकट के इस मुश्किल दौर में जनप्रतिनिधियों और तथाकथित समाजसेवियों को भी इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए. सिख समुदाय की ओर से यह पहल उस वक्त की जा रही है जब कुछ मौका परस्त लोग सांसों की कालाबाजारी तक करने से बाज नहीं आ रहे और अस्पताल संचालक सांसों के एवज में हजारों रुपये का मुनाफा कमाने में जुटे हैं. ऐसे मुश्किल वक्त में सेवा और समर्पण की सिख समुदाय की इस पहल को इंडिया टाइम 24 परिवार भी सलाम करता है.
कोरोना संक्रमण के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं वहीं इस संक्रमण की वजह से लोगों को सांस लेने में तकलीफ हो रही है जिसकी वजह से ऑक्सीजन सिलेंडर की उपलब्धता भी कम है शहर के विभिन्न स्थानों पर ऑक्सीजन सप्लायर हैं लेकिन मरीजों की संख्या अधिक हो चुकी है जिस वजह से पूरे शहर में ऑक्सीजन की पूर्ति नहीं हो रही है।
केंद्र सरकार और राज्य सरकार के माध्यम से ऑक्सीजन की सप्लाई तो भेजी गई है लेकिन मरीज ज्यादा हो चुके हैं और अस्पतालों में भी बैठ फुल हैं अब ऐसे में होम आइसोलेशन में रह रहे मरीजों को ऑक्सीजन की सप्लाई पूर्ण रूप से नहीं मिल पा रही है जिसको मध्य नजर रखते हुए सिख समाज द्वारा गुरु गोविंद सिंह इंटर कॉलेज ग्राउंड मॉडल टाउन में आज प्रभु का सिमरन करने के बाद फ्री ऑक्सीजन लंगर की शुरुआत कर दी गई है।
साहिब श्री गुरु तेग बहादुर के 400 साल प्रकाश पर्व को फ्री ऑक्सीजन लंगर सेवा समर्पित की गई है पूरे भारतवर्ष में सिख समुदाय हर आपदा के लिए तैयार हैं ।
बरेली में जहां एक तरफ लोग आपदा में अफसर तलाश रहे हैं जिस वजह से ऑक्सीजन की कमी पिछले कई समय से चल रही थी सिख समाज द्वारा इस कमी को दूर करके समाज के लिए एक मिसाल कायम की जा रही है।
ऑक्सीजन लंगर सेवा के संयोजक सुरजीत सिंह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह सेवा निशुल्क की जा रही है और जहां पर 40 ऑक्सीजन सिलेंडर उपलब्ध है इस सेवा का समय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रखा गया है कोई भी इस सेवा में लाभ ले सकता है सिख समाज हमेशा सामाजिक कार्यों के लिए और हर आपदा के लिए तैयार हैं।
यह समाचार सरदार हरप्रीत सिंह , सरदार परमजीत सिंह ओबेरॉय व सरदार सुरजीत सिंह ने बताया यस समूचे सिख समुदाय की ओर से यह कार्य किया जा रहा है।