रामजानकी मंदिर के पास चले चाकू, छेत्र हुआ छावनी में तब्दील
रामजानकी मंदिर के पास चले चाकू, छेत्र हुआ छावनी में तब्दील
आरएएफ सहित 6 थानों की पुलिस मौके पर तैनात
पांच नामजद व अज्ञात के विरुद्ध गंभीर धाराओं में मुकदमा, तीन आरोपित गिरफ्तार
डीएम, कप्तान सहित आला अधिकारियों ने संभाला माहौल
कई घंटे चला हंगामा व नारेबाजी
नगर निगम की टीम ने हटाया अतिक्रमण, शक पर हो गया बवाल
दो समुदाय में बवाल की सूचना पर शहर में दहशत
बरेली प्रेमनगर थाना क्षेत्र में मीट की दुकान पर गुरुवार को नगर निगम की टीम ने अतिक्रमण हटाया तो बवाल हो गया. बिरियानी दुकान संचालक दुकानदारों ने एकजुट होकर भाजपा नेता के भाई व साथियों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया. हमले में भाजपा के पूर्व महानगर मंत्री यतिन भाटिया के भाई अंकित भाटिया गंभीर रूप से घायल हैं. घटनाक्रम से चार घंटे तक अफ रा-तफ री का माहौल रहा. आनन-फानन में पुलिस ने पांच नामजद मो. इनाम, मो. नवाज अली, मो. रहीस, हसनान खान, मुजीब व अज्ञात के विरुद्ध हत्या का प्रयास, बलवा, उपद्रव समेत कई गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है. तीन आरोपितों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है. घटना प्रेमनगर के रामजानकी मंदिर के पास की है. यहां मस्जिद के आगे अल हमद चिकेन बिरयानी, अल नवाज चिकन बिरयानी के नाम से दुकानें है. बुधवार को नगर निगम की टीम दुकान पर अतिक्रमण हटाने पहुंची. करीब तीन बजे टीम कार्रवाई कर वापस लौट आई. नगर निगम की टीम के जाने के बाद विवाद बढ़ा. हिंदू युवा वाहिनी के महानगर प्रभारी कमल राणा ने बताया कि बुधवार को सावन का पहला दिन था. बिरियानी की दुकान खुलने पर चौकी इंचार्ज से शिकायत की तो दुकान बंद हो गई. इसके बाद आरोपितों ने दुकान फिर से खोल ली. इसके बाद नगर निगम की टीम कार्रवाई करने पहुंच गई. टीम वापस लौटी तो कमल, अंकित भाटिया, नरेंद्र राणा के साथ मंदिर के पास खड़े थे. आरोपितों ने तीनों के इशारे पर ही कार्रवाई की बात कही. जब तक तीनों कुछ समझ पाते आरोपित मो. इनाम, मो. नवाज अली, मो. रहीस, हसनान खान, मुजीब ने साथियों को बुला लिया. आरोपित स्कार्पियों गाड़ी से भरकर आ धमके फि र सभी ने मिलकर हमला बोल दिया. आरोपित दुकान पर प्रयोग होने वाले धारदार हथियारों व तंमचे से लैस थे. तीनों को घेर लिया और पिटाई शुरू कर दी. इसमे एक ने अंकित पर धारदार हथियार से हमला कर दिया. जिसमे उसने पेट पर नीचे की ओर चाकू लगा है. वह गंभीर रूप से घायल हैं. भीड़ एकत्र होने पर आरोपित जान से मारने की धमकी देकर भाग खड़े हुए. घटना के बाद चार घंटे तक अफरा-तफरी मची रही. विवाद के बाद लोग इतने उग्र हो गए कि एक स्कूटी में तोडफ़ोड़ कर डाली. साथ ही उसमें आग लगाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस प्रशासन की सतर्कता के चलते ऐसा कर नहीं पाए. प्रेमनगर थाना क्षेत्र में दो समुदाय में बवाल की सूचना पर पुलिस प्रशासन में हडक़ंप मच गया. आनन-फानन में अधिकारी मौके पर पहुंचे और स्थिति को काबू करने के लिए छह थानों की पुलिस फोर्स बुलानी पड़ी. तब जाकर स्थिति पर काबू पाया जा सका. स्थिति को देखते हुए फायर ब्रिगेड की टीम अग्निशमन वाहन लेकर मौके पर पहुंची.अल नवाज चिकन बिरयानी दुकान के संचालक इनाम अली का आरोप है कि अंकित भाटिया, नरेंद्र राणा और कमल राणा गुरुवार की सुबह उनकी दुकान पर पहुंचे और सावन में दुकान खोलने के बदले रुपए की मांग की. उन्होंने इनकार किया तो चीता पुलिस भेज दी. जिस पर उन्होंने दुकान बंद कर दी और प्रेमनगर थाने पहुंचकर सावन माह में अपनी दुकानों के लिए जारी गाइडलाइन के बारे में जानकारी की. जिस पर इंस्पेक्टर दयाशंकर ने उन्हें दुकाने के आगे पर्दा लगाकर दुकान खोलने की बात कही. जिस पर उन्होंने दुकान के आगे पर्दा लगाकर दुकान खोल ली. इसके बाद शाम करीब साढ़े तीन बजे उक्त तीनों अपने 10-12 साथियों के साथ आए और उन पर हमला कर दिया. जिसमें उनका बड़ा विकलांग भाई नवाब अली, पार्टनर हसनान और कारीगर मुजीब घायल हो गए.
मामले में आरोपितों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर तीन को गिरफ्तार कर लिया गया है. माहौल खराब करने वालों के विरुद्ध सख्ती से निपटा जाएगा।
सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज
एसएसपी बरेली