9 वर्षीय पुत्री ने फोन कर बुलाई पुलिस, पिता की बचाई जान
9 वर्षीय पुत्री ने फोन कर बुलाई पुलिस, पिता की बचाई जान
पीड़ित बोला साहिब पत्नी करवाना चाहती है धर्म परिवर्तन, जान का है खतरा
बरेली थाना फतेहगंज पश्चिमी के रहने वाले विक्की सिंह पुत्र स्वर्गीय श्रीपाल ने अपनी जान का खतरा बताते हुए एसएसपी को प्रार्थना पत्र दिया है उसने बताया कि उसकी पहली पत्नी दो बच्चियों को छोड़कर अपने ममेरे भाई के साथ चली गई थी और उसी से शादी भी कर ली जिसके बाद 22 मई 2021 को हिंदू रीति रिवाज के अनुसार इस्लाम धर्म की एक लड़की से विवाह किया था विवाह के फल स्वरुप एक पुत्री का जन्म हुआ परंतु आरोपी पत्नी ने पुत्री के पैदा होते ही अपने मायके में दे दिया और तीन बार प्रार्थी पर जान से मारने का हमला कर चुकी है पीड़ित ने बताया कि उक्त महिला उसको धर्म परिवर्तन करने के लिए लगातार दबाव बना रही है उसने अपने भाई को बुलाकर प्रार्थी को जान से मारने का षड्यंत्र रचा था जिसका संज्ञान होते ही प्रार्थी के 9 वर्षीय पुत्री अंजलि ने 112 पर कॉल किया और पुलिस को जानकारी दी साथ ही प्रार्थी को फोन करके बताया कि प्रार्थी घर पर ना जाए उसको जान से मारने का षड्यंत्र रचा जा रहा है पीड़ित ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित के साले की निशानदेही पर तमंचा एवं चाकू भी बरामद कर लिया था। परंतु आरोपी भागने में कामयाब हो गए पुलिस ने अभी तक मामला दर्ज नहीं किया है जिससे पीड़ित एवं उसकी पुत्रियों को जान का खतरा बना हुआ है। पीड़ित ने आरोपियों पर कार्रवाई की मांग करते हुए गुहार लगाई है