Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मुख्यमंत्री योगी आज बरेली दौरे पर, स्व. डॉ. श्याम बिहारी लाल के निवास जाकर करेंगे शोक व्यक्त

मुख्यमंत्री योगी आज बरेली दौरे पर, स्व. डॉ. श्याम बिहारी लाल के निवास जाकर करेंगे शोक व्यक्त



10:50 बजे फरीदपुर से आगमन, 11:25 बजे त्रिशूल एयरपोर्ट से लखनऊ रवाना



बरेली। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बरेली पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह 10:50 बजे फरीदपुर विधानसभा क्षेत्र से आगमन करेंगे। वह भारतीय जनता पार्टी के विधायक एवं महात्मा ज्योतिबा फूले रोहिलखंड विश्वविद्यालय में प्रोफेसर रहे स्वर्गीय डॉ. श्याम बिहारी लाल के निधन पर शोक व्यक्त करने उनके निवास शक्ति नगर पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ स्व. डॉ. श्याम बिहारी लाल के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाएंगे और श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। शोक संवेदना व्यक्त करने के उपरांत मुख्यमंत्री का काफिला त्रिशूल एयरपोर्ट पहुंचेगा, जहां से वह 11:25 बजे लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे।

मुख्यमंत्री के अल्पकालिक दौरे को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

whatsapp whatsapp