कैट विधायक ने की मुख्यमंत्री से बरेली के विकास हेतु मांग
कैट विधायक ने की मुख्यमंत्री से बरेली के विकास हेतु मांग
बरेली उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लखनऊ स्थित आवास पर बरेली मंडल की आयोजित बैठक में बरेली मंडल के सभी जनप्रतिनिधियों का रहना हुआ । बैठक में कैट विधायक प्रदेश सह कोषाध्यक्ष संजीव अग्रवाल ने बरेली में एम्स हॉस्पिटल के निर्माण,सुभाष नगर पुलिया रेलवे अंडरपास,शमशान भूमि पर अंडरपास,बदायूं रोड पर बस अड्डे का निर्माण,वीर भट्टी में पैतालीस बेड के हॉस्पिटल का निर्माण ,अटल पुल से चौपला पुल को जोड़ने के कार्यो के लिए अतिरिक्त बजट जारी करने हेतु निवेदन के साथ साथ अन्य विकास कार्यों से संबंधित प्रस्ताव माननीय मुख्यमंत्री के समक्ष प्रस्तुत किए। इस अवसर पर बरेली मंडल के सभी विधायकगण, सांसदगण तथा पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।।