नारी सशक्तिकरण शिक्षा बुनियाद मुद्दे पर निकली जागरूकता रैली पहुँची बरेली
नारी सशक्तिकरण शिक्षा बुनियाद मुद्दे पर निकली जागरूकता रैली पहुँची बरेली
जोरशोर से किया गया स्वागत, सीओ फर्स्ट व विधायक ने किया आगे के लिए रवाना
बरेली इनरव्हील क्लब डिस्ट्रिक्ट 311 की ओर से सोमवार को कानपुर से नारी सशक्तिकरण शिक्षा बुनियाद मुद्दे पर जागरूकता रैली निकाली गई यह रैली विभिन्न शहरों से गुजरती हुई आज रुद्रपुर से चलकर बरेली तक आई । यहां पर रैली का भव्य स्वागत किया गया । उपरांत कैंट के विधायक संजीव अग्रवाल और सीओ सिटी फर्स्ट श्वेता यादव ने रैली को हरी झंडी दिखाकर बरेली से आगे के लिए रवाना किया। यह रैली कानपुर के लिए शाहजहांपुर होते हुए जाएगी । हमारी डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रेनू अग्रवाल ,डिस्ट्रिक्ट एडिटर नीलू मिश्रा, भी इस रैली में सम्मिलित हुए । इनरव्हील क्लब बरेली साउथ की अध्यक्ष स्वीटी मित्तल, सचिव मीनाक्षी अग्रवाल, रंजना ठाकुर, मिली अग्रवाल, कविता अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, भावना गुप्ता, मनीषा मेहरा आदि ने इस रैली में बढ़ चढ़कर भाग लिया ।