Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सेविकाओं ने वन महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण

 सेविकाओं ने वन महोत्सव के अंतर्गत महाविद्यालय परिसर में किया वृक्षारोपण 


बरेली।      साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय में  "वन महोत्सव" वृक्षारोपण सप्ताह, के अंतर्गत स्वयं सेविकाओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया| "वृक्षारोपण सप्ताह" के अंतर्गत इस कार्यक्रम में महाविद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार के वृक्ष लगाए गए हैं, जैसे -अर्जुन, अमरुद ,एवं जामुन का वृक्ष| प्राचार्या  अनूपमा मेहरोत्रा ने वृक्ष की महत्ता से अवगत कराते हुए बताया कि "वृक्ष  ही हमारे जीवन के मूल आधार है। वातावरण की शुद्धता भी वृक्षों से ही संभव है, कार्यक्रम में महाविद्यालय की   वरिष्ठ शिक्षिकाओं ने  भी उपस्थित  रहकर अपना सहयोग प्रदान किया |इस कार्यक्रम में स्वयंसेविका खुशी बाजपेई, निकिता कश्यप, कोमल गंगवार ,कोमल, राखी कश्यप, भक्ति शर्मा इत्यादि ने अपना सहयोग प्रदान किया, कार्यक्रम का संचालन डॉ प्रीति सिंह राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी, द्वितीय इकाई द्वारा किया गया| संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्या  डॉक्टर अनुपमा मेहरोत्रा के निर्देशन में संपन्न किया गया|

whatsapp whatsapp