मामा के घर आए दो युवकों को अज्ञात लोगों ने पीटा
मामा के घर आए दो युवकों को अज्ञात लोगों ने पीटा
पुलिस मामला दर्ज करेगी जाँच, खंगालेगी सीसीटीवी फुटेज
बरेली। थाना बारादरी के सतिपुर में कुछ लोगों ने माहौल को बिगाड़ने का प्रयास किया हल्के से मामले को दो समुदाय का बताकर दहशत फैला दी। जानकारी के मुताबिक शीशगढ़ से दो युवक सतिपुर निवासी अपने मामा के घर आए हुए थे वह पैदल चल रहे थे इसी दौरान तीन अज्ञात युवकों ने उन्हें रोक कर पीट दिया। और मौके से फरार हो गए। मौके पर पुलिस पहुंची तो पीड़ित युवकों ने पुलिस को तहरीर दी है।
तहरीर आ गई है तीन अज्ञात पर मामला दर्ज किया जा रहा है। सीसीटीवी फुटेज से जाँच कर कार्यवाही की जाएगी।
धनंजय पांडे
एसएचओ बारादरी