Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

समाज के प्रति सेवा भाव को देखते हुए अभिनव कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी

समाज के प्रति सेवा भाव को देखते हुए अभिनव कुमार को मिली बड़ी जिम्मेदारी


अखिल भारतीय ओबीसी अनुसूचित महासभा प्रदेश महामन्त्री के पद पर मनोनीत



बरेली          संजय नगर निवासी अभिनव कुमार पुत्र राजाराम ने कोरोना काल मे जी जान से समाज की सेवा की उन्होंने खाना, दवा से लेकर हर सम्भव सेवा की साथ ही अपने साथियों को भी जन सेवा के लिए जागरूक किया। तब से ही समाज के प्रति सेवा का ऐसा दिल मे ख्याल आया कि वह लगातार समाज सेवा में जुड़ गए जिसको देखते हुए अखिल भारतीय ओबीसी अनुसूचित महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ऋषी चौरसिया के निर्देश पर सतीश वर्मा प्रदेश अध्यक्ष की अनुमति से अभिनव कुमार पुत्र राजाराम को प्रदेश कार्यालय लखनऊ से प्रदेश महामन्त्री के पद पर मनोनीत किया गया है। जिसपर अभिनव कुमार ने कहा कि जो प्रदेश महामंत्री का पद दिया गया है मैं विश्वास दिलाता हूं कि अपने पद की गरिमा बनाए रखने के लिए महासभा के लिए हमेशा तत्पर रहूंगा और इस महासभा के माध्यम से मुझे समाज की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मैं प्रभु का तहदिल से धन्यवाद करता हूँ इस अवसर पर अभिनव कुमार को प्रदेश महामंत्री पद पर मनोनीत होने के लिए जिला अध्यक्ष बरेली विष्णु यादव और जिला अध्यक्ष बदायूं राहुल गौतम, हरवंश यादव, जतिन प्रकाश, मोहित सिंह आदि उपस्थित रहे l इन सभी लोगो ने राष्ट्रीय अध्यक्ष  को बरेली पहुंचने पर बधाई एवं जोरदार स्वागत किया।

whatsapp whatsapp