लूटपाट , गौकशी, व अन्य मामलों मे गैंग पंजीकरण किए गए
लूटपाट , गौकशी, व अन्य मामलों मे गैंग पंजीकरण किए गए
लूटपाट गैंग, गौकशी गैंग व मादक पदार्थ तस्कर गैंग जैसे रखे गए नाम
बरेली। पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम एवं अपराधियों की गतिविधियों को नियंत्रित किये जाने के क्रम में प्रभारी निरीक्षक मीरगंज जनपद बरेली की आख्या के आधार पर कुख्य़ात एवं सक्रिय अपराधी अशफाक पुत्र अकील अहमद निवासी मो0 सिकोही नगर कस्बा व थाना बहेड़ी जनपद बरेली द्वारा अपने अन्य 03 साथियों के साथ मिलकर संगठित होकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ की पूर्ति हेतु धन अर्जित करने के उद्देश्य से लूटपाट करने जैसा जघन्य अपराध कारित करके समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त होना पाये जाने पर इस गिरोह की अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण/निगरानी रखने हेतु पुलिस रेगुलेशन में निहित प्राविधानों के अंतर्गत इस गिरोह को जनपद स्तर पर लूटपाट गैंग की श्रेणी में गैंग पंजीकरण संख्याः डी-205/2024 पर पंजीकृत किया गया है जिसमें अपराधीगण अशफाक पुत्र अकील अहमद निवासी मो0 सिकोही नगर कस्बा व थाना बहेड़ी जनपद बरेली। (गैंग लीडर), रविन्द्र यादव पुत्र महेशपाल सिंह निवासी ग्राम भीमलौर रसूलपुर थाना आंवला जनपद बरेली, हाल मो0 कैला बाग निकट यादव स्वीट्स थाना किला जनपद बरेली । (सदस्य), पंकज यादव पुत्र चरन सिंह निवासी मो0 केलाबाग मकान नम्बर 50 थाना किला जनपद बरेली (सदस्य), गुरजीत सिंह पुत्र नन्हे सिंह निवासी मो0 कुसुम नगर कालोनी थाना बारादरी जनपद बरेली । (सदस्य)
थाना भुता में गौकशी गैंग का पंजीकरण प्रभारी निरीक्षक मीरगंज की आख्या के आधार पर कुख्य़ात एवं सक्रिय अपराधी शाहिद कुरैशी पुत्र मरगूब कुरैशी निवासी मोहल्ला अफसरयान कस्बा व थाना मीरगंज जनपद बरेली द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर संगठित होकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ की पूर्ति हेतु धन अर्जित करने के उद्देश्य से गौवंशीय पुशओं का वध करने जैसा जघन्य अपराध कारित करके समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त होना पाये जाने पर इस गिरोह की अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण/निगरानी रखने हेतु पुलिस रेगुलेशन में निहित प्राविधानों के अंतर्गत इस गिरोह को जनपद स्तर पर गौकशी गैंग की श्रेणी में गैंग पंजीकरण संख्याः डी-207/2024 पर पंजीकृत किया गया है जिसमें अपराधीगण शाहिद कुरैशी पुत्र मरगूब कुरैशी निवासी मोहल्ला अफसरयान कस्बा व थाना मीरगंज जनपद बरेली । (गैंग लीडर), हसनैन कुरैशी पुत्र मो0 यासीन कुरैशी निवासी मोहल्ला सूफी टोला कस्बा व थाना मीरगंज जनपद बरेली । (सदस्य), सरताज पुत्र स्व0 कदीर कुरैशी निवासी मो0 अफसरयान कस्बा व थाना मीरगंज जनपद बरेली । (सदस्य)
थाना मीरगंज में मादक पदार्थ तस्कर गैंग का पंजीकरण प्रभारी निरीक्षक मीरगंज जनपद बरेली की आख्या के आधार पर कुख्य़ात एवं सक्रिय अपराधी शान खां पुत्र जहूर खां निवासी ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज जनपद बरेली, हाल निवासी मो0 शेखूपुरा कस्बा व थाना मीरगंज जनपद बरेली द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर संगठित होकर आर्थिक एवं भौतिक लाभ की पूर्ति हेतु धन अर्जित करने के उद्देश्य से मादक पदार्थ की तस्करी करने जैसा जघन्य अपराध कारित करके समाज विरोधी क्रियाकलापों में संलिप्त होना पाये जाने पर इस गिरोह की अपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण/निगरानी रखने हेतु पुलिस रेगुलेशन में निहित प्राविधानों के अंतर्गत इस गिरोह को जनपद स्तर पर मादक पदार्थ तस्कर गैंग की श्रेणी में गैंग पंजीकरण संख्या डी-206/2024 पर पंजीकृत किया गया है। जिसमें अपराधीगण शान खां पुत्र जहूर खां निवासी ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज जनपद बरेली, हाल निवासी मो0 शेखूपुरा कस्बा व थाना मीरगंज जनपद बरेली । (गैंग लीडर), अब्दुल नवी पुत्र अब्दुल वहीद निवासी ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज जनपद बरेली । (सदस्य), मो0 उमर उर्फ हक्कल पुत्र अहमद हुसैन निवासी ग्राम गुलडिया थाना मीरगंज जनपद बरेली । (सदस्य)
मौजूद हैं सभी अपराधियो पर कई मामले दर्ज हैं।