नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कोतवाली के बिहारीपुर कासगरान में हुआ बवाल , आरोपी गिरफतार

कोतवाली के बिहारीपुर कासगरान में हुआ बवाल , आरोपी गिरफतार

 




बरेली।    कोतवाली क्षेत्र के बिहारीपुर कासगरान में पार्षद और उनके पड़ोसी के घर पर मुहल्ले के ही दबंगों ने पथराव कर दिया। पार्षद पड़ोस में हो रहे विवाद में समझौता कराने पहुंचे थे, जहां अरोपित भड़क गए। इसके बाद आरोपिओ ने जमकर बवाल काटा। पथराव के वीडियो वायरल होने पर अलर्ट हुई पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है। पार्षद के पड़ोसी की ओर से दी गई तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। कोतवाली के बिहारीपुर कासगरान निवासी अजय साहू ने बताया कि पड़ोस के ही रहने वाले गोविंदा, रतन, रिंकू व राजीव आए दिन शराब के नशे में गाली गलौज और मारपीट करते हैं। आरोप है कि गोविंदा, रतन शराब के नशे में महिला सोनी के साथ उनके घर में घुस आए और गाली गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। पीड़ित के मुताबिक उनके मकान के बराबर में ही रहने वाले वार्ड 44 के पार्षद राजकुमार गुप्ता उनके घर में बीच-बचाव कराने आए तो आरोपी उन पर भी हमलावार हो गए। इसके बाद आरोपितों ने अपने साथी रिंकू, राजीव समेत 10-12 लोगों को बुला लिया। इसके बाद उनके और पड़ोस में रहने वाले पार्षद राजकुमार गुप्ता के घर पर पथराव किया। सूचना पर बिहारीपुर चौकी इंचार्ज सनी चौधरी पुलिस बल के साथ पहुंच गए। पुलिस को देखते ही बवाल करने वाले आरोपित फरार हो गए। घटना के बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल बन गया। कोतवाली पुलिस ने इस मामले में अजय साहू की तहरीर पर आरोपीयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

whatsapp whatsapp