Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

रुबीना खान से पुष्पा देवी बनी महिला ने हिंदू युवक से किया विवाह

रुबीना खान से पुष्पा देवी बनी महिला ने हिंदू युवक से किया विवाह


3 तलाक पीड़िता धर्म परिवर्तन कर बनी हिंदू 


हिंदू रीति रिवाज के अनुसार अग्नि को साक्षी मानकर लिए 7 फेरे, पति ने भरी मांग, पहनाया मंगलसूत्र।


बरेली रुबीना खान अब पुष्पा देवी बन गई हैं। उसने धर्म परिवर्तन कर हिंदू युवक से विवाह कर लिया। उसके पति ने उसकी जिंदगी नर्क बना दी थी। वो आए दिन उसके साथ शराब पीकर मारपीट करता था और फिर उसने एक सप्ताह पहले 3 बार तलाक तलाक तलाक बोलकर उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद उसने आत्महत्या करने की कोशिश की लेकिन ऐसे में उसको सहारा दिया प्रेम कुमार ने, जिसके बाद अब रुबीना खान ने प्रेम कुमार के साथ हिंदू रीति रिवाज से शादी कर ली हैं। 

अग्नि को साक्षी मानकर 7 फेरे, मांग में भरता सिंदूर का ये नजारा बरेली के सुभाषनगर थाना क्षेत्र के मढ़ीनाथ स्थित अगस्त मुनि आश्रम का है। जहां आज एक मुस्लिम युवती धर्म परिवर्तन कर हिंदू बन गई और फिर उसने हिंदू युवक प्रेम कुमार के साथ शादी कर ली। रुबीना खान उर्फ पुष्पा का कहना है कि उसका मायका रामपुर जिले में है। 9 साल पहले उसकी शादी उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी शोएब से हुई थी। जिसके बाद उसने 3 लड़को को जन्म दिया। लेकिन उसका पति उस पर शक करता था। उसके साथ आए दिन मारपीट करता था। इस बीच उसकी मुलाकात प्रेम कुमार से हुई। प्रेम रुबीना के पति शोएब का दोस्त है इसलिए उसका आए दिन उसके घर आना जाना होता रहता था। इस बीच रुबीना को लगा कि प्रेम कुमार वो शख्स है जिसके साथ वो अपनी पूरी जिंदगी बिता सकती है। प्रेम से उसकी नजदीकिया बढ़ती गई और अब जब शोएब ने रुबीना को 3 तलाक दे दिया तो ऐसे में प्रेम कुमार ने रुबीना का साथ दिया और उसके साथ शादी कर ली। 

वही प्रेम कुमार का कहना है की वो पुष्पा को हमेशा खुश रखेगा। उसने आज हिंदू रीति रिवाज से अगस्त मुनि आश्रम में पुष्पा के साथ शादी की। पंडित के के शंखधार ने इस विवाह को संपन्न करवाया। प्रेम का कहना है की पुष्पा का पति उसे जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिससे रुबीना उर्फ पुष्पा काफी डरी सहमी हुई हैं। प्रेम कुमार बरेली के नवाबगंज तहसील में अपने परिवार के साथ रहता है और ट्रक चलाता हैं। 

वही प्रेम और पुष्पा की शादी कराने वाले पंडित के के शंखधार का कहना है की ये दोनो मुझसे मिलें थे, और इन शादी करने की ईक्षा जताई। जिसके बाद रुबीना ने हिंदू बनकर सबसे पहले अपना नाम बदला और पुष्पा बन गई। जिसके बाद आज उसने हिंदू रीति रिवाजों से शादी कर ली। 



whatsapp whatsapp