सिरफिरे आशिक ने नाकाम होने पर दिया युवती को ज़हर
सिरफिरे आशिक ने नाकाम होने पर दिया युवती को ज़हर
हालत गंभीर होने के चलते पीलीभीत से बरेली रेफर
दो दिन पहले पीड़िता के भाई से मांगा था हाथ
बरेली एक तरफ जहां मोहब्बत में लोग खुद को बर्बाद करके सामने वाले की खुशियां ढूंढते हैं वही कुछ सनकी आशिक ऐसे भी होते हैं जो मोहब्बत में नाकाम होने पर सामने वाले के प्राण लेने पर उतारू हो जाते हैं ताजा मामला सामने आया है पीलीभीत की रहने वाली एक युवती का बताते चलें पीलीभीत के थाना माधोटांडा छेत्र की रहनेवाली 17 वर्षीय नाबालिग का हाथ पड़ोस में रहनेवाले 20 वर्षीय रवि पुत्र रामशरण ने पीड़िता के भाई से मांगा था जिसपर पीड़िता के भाई ने उसको डांट दिया। पीड़िता ने बताया कि शनिवार सुबह रोज की तरह पिता घास काटने चले गए और भाई भी अपने काम से सुबह चला गया था सुबह 9:30 बजे के लगभग पड़ोस में बने शौचालय में गई थी जहां से लौटते वक्त आरोपी ने रोक लिया और जबरन गलत काम करने का प्रयास किया विरोध करने पर उसने जेब में रखी छोटी शीशी से जबरन कुछ पिला दिया। जिसके बाद पीड़िता तुरंत भागकर घर पहुंची और अपनी भाभी को आपबीती सुनाई। पीड़िता के भाई ने बताया कि जिस वक्त उसकी पत्नी का फोन आ रहा था तब वह ट्रैक्टर चला रहा था जिस वजह से उसे फोन का पता नहीं चला जब 12:00 बजे बैक कॉल की तो घटना की जानकारी हुई तब तुरंत घर पर पहुंचकर पीड़िता को थाने ले गए पुलिस ने वाह पूरनपुर में भर्ती कराया जहां से हालत गंभीर होने के कारण बरेली जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया फिलहाल पीड़िता की हालत में सुधार है और इलाज चल रहा है पीड़िता ने आरोपी के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की मांग की है