Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बाइक पर घुमाने का लालच देकर सात साल की मासूम से दुष्कर्म

बाइक पर घुमाने का लालच देकर सात साल की मासूम से दुष्कर्म


डीएम व एसएसपी ने अस्पताल पहुंच कर लिया संज्ञान




बरेली।         फूल तोड़ने गई सात साल की बच्ची को लिफ्ट देने के बहाने एक बाइक सवार ने दुष्कर्म किया। बेहोशी हालत में उसे छोड़कर फरार हो गया। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर अस्पताल पहुंचे डीएम रविंद्र कुमार और एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने हालचाल जाना। पुलिस गांव में आरोपी की पहचान कर गिरफ्तार करने का प्रयास कर रही है। नवाबगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि मंगलवार को उसकी सात साल की बेटी दो सहेलियों के साथ फूल तोड़ने गई थी। गांव के बाहर ही एक बाइक सवार मिला। उसने नहर तक जाने की बात कहकर तीनों को बाइक पर बैठा लिया। थोड़ा आगे जाने पर उसने पाकड़ के पेड़ के पास दो बच्चियों को उतार दिया। बेटी को लकड़ी का गठ्ठर उठवाने का झांसा देकर वह गन्ने के खेत में ले गया। वहां उसने चाकू दिखाकर दुष्कर्म किया।

बच्ची ने बताया आरोपी का हुलिया, पुलिस कर रही तलाश

आरोप है कि इस दौरान नशीला पदार्थ भी खिला दिया। बेहोशी की हालत में वह बेटी को छोड़कर फरार हो गया। आसपास के खेतों में काम कर रहे किसानों ने उसे घर पहुंचाया। शाम को ही पिता बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस बच्ची को मेडिकल के लिए सीएचसी ले गई। सीएचसी स्टाफ के मुताबिक मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। इसके बाद बच्ची को जिला अस्पताल रेफर किया गया। सूचना पर डीएम और एसएसपी ने घटना की जानकारी ली। डॉक्टर से बातचीत की। वहीं इंस्पेक्टर राजकुमार शर्मा ने बताया कि बच्ची ने आरोपी का हुलिया बताया है। रिपोर्ट दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।





डॉक्टर से बात हुई है। बच्ची की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ में जानकारी में आया है कि आरोपी ने खेत से गांव तक लिफ्ट देने के बहाने बच्ची को अपनी गाड़ी में बैठा लिया। इसके बाद गलत काम किया। आरोपी की पहचान की जा रही है। जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा। 


घुले सुशील चंद्रभान

एसएसपी बरेली

whatsapp whatsapp