Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

दहेज को लेकर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने किया छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

दहेज को लेकर पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने किया छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज



बरेली     कस्बा आँवला के मोहल्ला अशोक नगर निवासी रामधारा ने बताया कि मैंने अपनी पुत्री की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार 25 नवंबर 2020 को की थी। शादी में उपहार स्वरूप सभी सामान दिया था। गोद भराई में 5 लाख रुपये और लग्न में 10 लाख रुपये नगद दिए थे। विपक्षी पति शैलेंद्र, देवीशरण, उर्मिला, शिवांगी, विशेष कुमार निवासीगण मोहल्ला गगन विहार कॉलोनी इज्जत नगर बरेली, और रमेश निवासी सिरसा दबरई जिला बदायूं उक्त दहेज से खुश नहीं थे, और 1 महीने के बाद चार पहिया गाड़ी और 10लाख रुपये की मांग करने लगे। आये दिन पुत्री को दहेज के लिए प्रताड़ित करने लगे और मारपीट करने लगे तथा मानसिक शारीरिक परेशान करते हैं। पीड़िता के पिता ने बताया आरोपियों से बात की तो सभी ने एक राय होकर मारा पीटा और पुत्री को धक्के मार कर घर से निकाल दिया तथा जब वार्ता हुई तो ससुरालियों ने कहा कि तलाक का मुकदमा दायर कर दिया है। पीड़िता के आधार पर पुलिस ने दहेज एक्ट अधिनियम के तहत पति शैलेंद्र, देवीशरण, उर्मिला, शिवांगी, विशेष कुमार, और रमेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

whatsapp whatsapp