Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म

पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों ने किया नाबालिग से दुष्कर्म




बरेली      मीरगंज थाना क्षेत्र के दूसरे समुदाय की एक नाबालिग किशोरी को गांव का पूर्व प्रधान शादी का झांसा देकर काशीपुर ले गया जहां छात्रा के साथ दो लोगों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया, इसके बाद छात्रा किसी तरह नोएडा पहुँच गयी वहां भी एक अन्य युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने किशोरी को बरामद कर मामले में आरोपियों को जेल भेजा है। मीरगंज क्षेत्र के एक दूसरे सुमदाय की इंटरमीडिएट में पढ़ने वाली छात्रा को गांव का ही पूर्व प्रधान शादी का झांसा देकर काशीपुर ले गया, छात्रा के अचानक गायब होने पर परिवार वालों ने उसकी तलाश की, छात्रा के भाई ने पूर्व प्रधान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया, इसके बाद उओ निरीक्षक राहुल कुमार व हेमन्त कुमार की टीम ने शुक्रवार रात उत्तराखंड के काशीपुर रेलवे स्टेशन से छात्रा को बरामद कर लिया। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि छह जून को पूर्व प्रधान उसे शादी का झांसा देकर काशीपुर ले गया, आरोप है कि वहां उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया , इसके बाद उसे वहीं छोड़कर वो वापस घर आ गया, अगले दिन आरोपी का एक साथी काशीपुर पहुँचा और उसने भी छात्रा के साथ  जबरन दुष्कर्म किया, छात्रा किसी तरह वहां से निकल कर नोएडा पहुँच गयी, नोएडा में उसको एक युवक मिला, युवक छात्रा को बहला फुसलाकर एक होटल में ले गया जहां उसने भी छात्रा के साथ रेप किया, अगले दिन छात्रा को पांच सौ रुपये देकर उसने वापस छात्रा को काशीपुर भेज दिया। वहीं से पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया।

मामले में शनिवार को पुलिस ने छात्रा को न्यायालय में पेश किया जहां छात्रा के बयान होने के बाद पुलिस ने मुकदमे में पॉस्को एक्ट, अगवा करने और दुष्कर्म की धारा को शामिल किया है। एसएचओ हरेंद्र सिंह ने बताया कि छात्रा को कोर्ट में पेश कर बयान कराने के बाद मेडिकल कराया गया है तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

whatsapp whatsapp