Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

होटल द ग्रीन लेवल में चल रहा था जुआ, 10 जुआरी हिरासत में

होटल द ग्रीन लेवल में चल रहा था जुआ, 10 जुआरी हिरासत में



2 लाख 37 हजार नगद, मोबाईल व ताश की गड्डी भी बरामद




बरेली।       पीलीभीत रोड पर फनसिटी के पास पुलिस ने कान्हा श्याम होटल (द ग्रीन लेवल )में दबिश देकर दस जुआरियों को नकदी समेत गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो लाख 37 हजार पांच सौ रुपये बरामद किए हैं। पुलिस ने जुआरियों के रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोप है कि मालिक जगमोहन होटल में अनैतिक कार्य भी कराता है। 

इंस्पेक्टर जयशंकर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि होटल कान्हा श्याम (द ग्रीन लेवल ) के कमरा नंबर 110 में जुआ व सट्टे का कारोबार चल रहा है। जानकारी मिलने पर मंगलवार को टीम गठित करके होटल के कमरा नंबर 110 में दबिश दी तो वहां जुआ होता मिला। पुलिस ने जुआरियों के कब्जे से दो लाख 37 हजार 500 रुपये व 12 मोबाइल बरामद किए हैं। पुलिस को देखते ही होटल मालिक जगमोहन गंगवार, उसका बेटा सचिन गंगवार व तीन जुआरी फरार हो गए। पुलिस फरार आरोपियो को तलाश कर रही है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पकड़े गए जुआरियों पर विधिक कार्रवाई करके न्यायालय में पेश किया जाएगा। पकड़े गए आरोपियों को छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मियों के मोबाइल पर लगातार रसूखदारों के फोन घनघनाते रहे। 

- पकड़े गए आरोपी 

नन्हे निवासी सुरेश शर्मा नगर थाना बारादरी, विजेन्द्र निवासी फरीदापुर इन्यात खां, रनवीर निवासी मोहनपुर, हरेन्द्र व पिंटू निवासी इटोआ बेनीराम थाना बिथरी चैनपुर, नरोत्तम पटेल निवासी कीरतपुर थाना भुता, सोनू सिंह निवासी कुम्हरा थाना इज्जतनगर, दीपक निवासी संजय नगर, रविन्द्र यादव निवासी सुरेश शर्मा नगर, सुरेन्द्र निवासी मुडिया अहमद नगर हैं।

whatsapp whatsapp