15 दिवसीय ट्रांजीशनल करिकुलम कार्यक्रम के दूसरे दिन दी गई आयुर्वेद ग्रथों की जानकारी
15 दिवसीय ट्रांजीशनल करिकुलम कार्यक्रम के दूसरे दिन दी गई आयुर्वेद ग्रथों की जानकारी
बरेली एस आर एम राजकीय आयुर्वेद कालेज बरेली में 15 दिवसीय ट्रांजीशनल करिकुलम कार्यक्रम के दूसरे दिन के प्रथम सत्र में संस्कृति भारती के डा अजय भारती ने संस्कृत भाषा का आयुर्वेद पठन पाठन में प्रयोग तथा आयुर्वेद ग्रथों की जानकारी दी गई। डा अतुल कुमार ने वर्तमान में आयुर्वेद की स्थिति तथा आयुर्वेद में अनुसंधान के क्षेत्रों के बारे में नव प्रवेशित छात्रों को जानकारी दी। द्वितीय सत्र में ललित हरि राजकीय आयुर्वेद कालेज पीलीभीत से पधारे सहायक प्रोफेसर डा विकास गुप्ता ने जन स्वास्थ्य एवं प्राथमिक स्वास्थ्य हेतु आयुर्वेद की उपयोगिता पर छात्रों को जानकारी दी। बताया की आयुर्वेद चिकित्सा दुनिया की सबसे पुरानी सबसे उत्तम शारीरिक चिकित्सा प्रणालियों में से एक हैं! जटिल बिमारियों को जड़ से मिटाने के लिए आयुर्वेद चिकित्सा पद्धति रामबाण है! डा मंदीप जायसवाल ने भारत में आयुर्वेद के प्रमुख संस्थानों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। संस्था के डा योगेश कुमार एवं डा अरुणेद्र कुमार सिंह ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। डॉ सूर्य प्रकाश वर्मा ने कार्यक्रम का संचालन किया!