कर्नाटक व हाथरस में हुए हत्याकांड के विरोध में हिन्दू संगठनों का आक्रोश
कर्नाटक व हाथरस में हुए हत्याकांड के विरोध में हिन्दू संगठनों का आक्रोश
बरेली। चौकी चौराहे स्तिथ दामोदर स्वरूप पार्क में घटना पर आक्रोश प्रकट किया गया ज्ञात हो कि हाल ही में कर्नाटक के शिव मोगा में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा व हाथरस उत्तर प्रदेश भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कृष्णा यादव की कुछ अज्ञात जिहादियों द्वारा हत्या कर दी गई। इन दोनों प्रकरण में कई हिन्दू संगठनों द्वारा जिला अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा गया संगठनों में करणी सेना के जिलाध्यक्ष ठाकुर राहुल सिंह, भारतीय राष्ट्रवादी दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित राठौर व बजरंग दल के सह संयोजक नीरज चौरसिया के नेतृत्व में सैकड़ों लोगों ने एकत्रित होकर ज्ञापन सौंपा जिसमें प्रशासन से मांग की गई है कि इस हत्याकांड में जो भी अपराधी लिप्त हैं उनको तुरंत गिरफ्तार कर जेल में डाला जाए तथा फांसी की सजा दी जाए, साथ ही दोनों पीडितों के परिवारों को 25 -25 लाख रुपए मुआवजा, सरकारी नौकरी व परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए ताकि भविष्य में किसी के साथ भी इस तरह की अनहोनी ना हो। इन दोनों प्रकरणों में अगर सरकार के द्वारा तुरंत कोई भी कार्यवाही नहीं की गई तो तमाम संगठन आर पार की लड़ाई लड़ने के लिए तैयार है। सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता जलूस की शक़्ल में डीएम कार्यालय के गेट पर गए और उनके माध्यम से राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन प्रेक्षित किया।