Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

तेज रफ्तार डीसीएम पलटा, बाइक सवार एक की मौत दूसरा गंभीर

तेज रफ्तार डीसीएम पलटा, बाइक सवार एक की मौत दूसरा गंभीर




बरेली।    थाना इज्जतनगर छेत्र में पीरबहौड़ा हवाई अड्डे के निकट एक अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में एक बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी। वही राहगीरों की सहायता से घायल को एंबुलेंस से निजी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रॉन्ग साइड आते ट्रक ने दो बाइक सवार युवकों को कुचल दिया। वही दोनों युवक सद्दाम व रोहित बिहार कला के निवासी बताए जा रहें। दोनों बाइक सवार युवक बैरियर-2 से अपने घर की ओंर जा रहे थे। इसी दौरान तेज स्पीड से रॉन्ग साइड आ रहा एक ट्रक अनियंत्रित होकर ट्रक मोटरसाइकिल में जा घुसा जिससे बाईक सवार दोनों युवक ट्रक के नीचे दब गए। हादसे में एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दूसरे को नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए भेजा गया। उधर ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर मौके से फरार हो गया। वही ट्रक में शराब की पेटियां भरी हुई थी।

whatsapp whatsapp