Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

62वाँ भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधाष्टमी महोत्सव का समापन आज दिन भर चलेगा भंडारा

62वाँ भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधाष्टमी महोत्सव का समापन आज दिन भर चलेगा भंडारा


बरेली         श्री हरि मन्दिर मॉडल टाउन बरेली में चल रहे 62वाँ भक्ति ज्ञान वार्षिक श्री राधाष्टमी महोत्सव के अन्तर्गत जयपुर से पधारे प्रसिद्ध भजन गायक  कुमार गिरिराज (जयपुर) की मधुर वाणी से भक्ति रस की फुहार में भक्तों को सरावोर कर दिया। भक्ति रस की ऐसी धुन बजी कि भक्त जन मग्न होकर नृत्य करने लगे। श्री कुमार गिरिराज जी के भाव पूर्ण भजन.... जहाँ रहमत बरसती है उसे बरसाना कहते हैं. जब तक रहे तन में प्राण साँवरे.. वाह भई मुरली वाले तेरे खेल निराले.....श्याम प्यारी कुंज बिहारी..... मनकी बाता सांवरिया ने

आज सुना के देख ली हारे का तू है सहारा सांवरे अगर भूल जो जाये, दिल से ना लगा लेना... बरसाने धूम मची भारी, आयो जन्म दिन लाडो का....... सफल हुआ उसी का जीवन... श्री राधे राधे राधे आदि आदि भजनों पर भक्ती रस में डूबे भक्तजन झूम उठे श्री हरि मन्दिर प्रांगण श्री राधा मय हो गया।

पानीपत से पधारी परम पूज्य 108 श्री श्री कान्ता देवी हरमिलापी जी महाराज ने श्री राधा नाम की महिमा बताई। श्री राधा नाम जप से हमारे संकट दूर होते हैं श्री राधा अपने भक्तों पर अपार

कृपा बरसाती है जिनको बरसाना बुला लिया। समझो श्री राधा रानी की अपार कृपा हो गई। निष्कामसेवा सर्वोपरि है निष्काय सेवा से भगवान प्रसन्न होते है। निष्काम सेवा में वो शक्ति है कि बड़े से बड़े कार्य स्वतः हो जाते हैं। निष्काम भक्तो पर प्रभु अपनी अपार कृपा बरसाते हैं। महाराज जी ने

भक्तो को शुभाशीष देकर भक्तो को निहाल कर दिया।

आज के कार्यक्रम में श्री हरि मन्दिर के अध्यक्ष सतीश खट्टर सचिव रवि छावड़ा, उपाध्यक्ष सुशील कुमार, संजय आनन्द, गोविन्द तनेजा, योगेश ग्रोवर, रन्जन कुमार, कुलसंजीवराय, अनिल चड्डा, दीपक साहनी, राजेश अरोरा, संजय गोयल, संजीव अरोरा, अनुराग शर्मो, विनोद भाटिया एवं

महिला सेवा समिति की अध्यक्षा श्रीमती रेनू छावड़ा कन्चन अरोरा, नीलम साहनी, नेहा आनन्द, मीरा

कथूरिया, विमल सोंधी, सीमा, ज्योति, रजनी, रीना, निशा, श्रुति, प्रवेश कोचर आदि मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp