हत्याकांड में आरोपी का होटल बाबा के बुलडोजर ने किया ध्वस्त
हत्याकांड में आरोपी का होटल बाबा के बुलडोजर ने किया ध्वस्त
बरेली सोमवार को एक होटल पर बुलडोजर चला। यह कार्रवाई कैंट क्षेत्र के सदर बाजार के होटल पर हुई। यहां 26 जून को रोटी के विवाद में सनी हत्याकांड हुआ था। इस मामले में होटल मालिक समेत चार आरोपियों को जेल भेजा गया था। सोमवार दोपहर कैंट बोर्ड की टीम भारी फोर्स और बुलडोजर के साथ सदर बाजार पहुंची। यहां मुख्य आरोपी जीशान के मशाल होटल का गिरा दिया गया। इस दौरान पुलिस ने उनके द्वारा आसपास किए गए अन्य कब्जे भी गिरा दिया। वहीं पुलिस की इस कार्रवाई से हत्या के मामले में फरार चल रहे पांचवें आरोपित पार्षद अब्दुल हामिद के बेटे नाजिम के घर भी बुलडोजर के खौफ से हड़कंप मचा हुआ है। कैंट थाना क्षेत्र के चनेहटा गांव निवासी सिक्योरिटी गार्ड सनी का 26 जून को बर्थडे था। बर्थडे के लिए उसने सदर बाजार के मशाल होटल के मालिक जीशान को आर्डर दिया था। जब वह रोटी लेने पहुंचा तो जीशान ने सिर्फ 50 रोटी दी और रोटी देने से मना कर दिया था। बस इसी बात से नाराज जीशान ने अपने साथियों के साथ मिलकर सनी की पीट-पीट कर हत्या कर दी थी। जबकि फुफेरा भाई बबलू का हाथ टूट गया था। पुलिस ने मृतक सनी के पिता जोगराज की तहरीर पर मुख्य आरोपी होटल मालिक जीशान, उसके दोस्त मुजीब, अब्दुल वाहिद, सभासद अब्दुल हामिद के बेटे जीशान समेत तीन अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने आरोपित मुजीब, जीशान, अब्दुल वाहिद और होटल पर काम करने वाले जाबर के गिरफ्तार जेल भेज चुकी है। जबकि सभासद का बेटा नाजिम अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। सनी हत्याकांड को जिस तरह से आरोपियों ने अंजाम दिया था उससे अफसरों में हड़कंप मच गया था। मामला दो समुदायों से जुड़ा होने के चलते राजनैतिक तूल भी पकड़ने लगा था। इस दौरान सनी के घर भाजपा नेताओं का आना जाना लगा था। चार दिन पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा सांसद संतोष गंगवार भी सनी के घर गए थे। इस दौरान पीड़ित परिवार ने नौकरी और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई के साथ बुलडोजर चलवाने की मांग की थी।
उसी दौरान उन्होंने इस कार्रवाई को लेकर इशारा कर दिया था। जिसके बाद कैंट बोर्ड के अफसर बुलडोजर के साथ आरोपित जीशान के होटल पहुंचे। जहां उसे पुलिस की सुरक्षा के बीच गिरा दिया गया। इस दौरान सीओ श्वेता यादव, इंस्पेक्टर राजीव कुमार भारी संख्या में पुलिस के साथ मुस्तैद दिखे। पुलिस की माने तो फरार चल रहे सभासद के बेटे नाजिम के खिलाफ आज गैर जमानती वारंट जारी होगा। पुलिस इसके लिए कोर्ट गई हुई है।