Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

सुबह हुई थी कहासुनी, भाई की आंखों के सामने भाई की चाकू से गोदकर हत्या

सुबह हुई थी कहासुनी, भाई की आंखों के सामने भाई की चाकू से गोदकर हत्या




बरेली। बिशारतगंज में छात्र की दिन में पड़ोस के दो लड़कों से कहासुनी हो गई। रात में आरोपियों ने छात्र की चाकू से गोदकर हत्या कर गांव में सनसनी फैला दी। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बिशारतगंज के वार्ड आठ लोहिया नगर निवासी विजय साहू (17) पुत्र पप्पू बीपी एक कॉलेज में कक्षा 11 का छात्र था। उसके भाई अजय ने बताया कि विजय की रविवार को दिन में पड़ोस के दो लड़कों से कहासुनी हो गई थी। रात में आठ से नौ के बीच कॉल कर विजय को घर से बाहर बुलाया और अपने साथ लेकर चले गए। उनके पूछने पर बताया कि वह टहलने जा रहे है। विजय ने आरोप लगाया कि जब वह गांव के पास खेत में पहुंचे तब एक आरोपी ने विजय को पकड़ रखा था और दूसरे ने चाकू से वार कर दिए। जिससे विजय गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार मचने पर आरोपी फरार हो गए। आनन-फानन में घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां इलाज के दौरान उसकी देर रात मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। अजय ने हत्या की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि हत्या की तहरीर पर जांच की जा रही है। मृतक का पप्पू दिल्ली में फल-सब्जी का ठेला लगाते है। उनकी मां मीना देवी की तीन साल पहले मौत हो चुकी है।

whatsapp whatsapp