Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

लाइफलाइन साबित होगा कोतवाली कोहड़पीर पुल, उमेश गौतम

लाइफलाइन साबित होगा कोतवाली कोहड़पीर पुल, उमेश गौतम


इसी माह में पूरा हो जाएगा पुल का निर्माण


बरेली। महापौर उमेश गौतम ने गुरुवार को कोतवाली कोहड़पीर निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण किया । उन्होंने पुल निर्माण पूरा होने के बारे में सेतु निगम के अधिकारियों से बात भी की। सेतु निगम के परियोजना प्रबंधक अरुण गुप्ता ने बताया की समयावधि से पूर्व फरवरी के अंत तक पूरा हो जाएगा । इस दौरान महापौर उमेश गौतम ने कहा की था पुल 18 महीने की अवधि में बनाया जाना था, जो कि समय से पहले पूर्व ही पूरा हो जाएगा।  हम लोग मात्र 13 महीने में बनाकर जनता को सौंप देंगे। मेयर डॉक्टर उमेश गौतम का कहना है कि यह बरेली शहर के लिए लाभ लाइफलाइन साबित होगा जितना अलग-अलग ट्रैफिक था वह  पुल के ऊपर से निकल जाएगा और जाम से मुक्ति मिलेगी। बताते चलें कि पुल का निरीक्षण करने के लिए महापौर उमेश गौतम कोतवाली की ओर से चढ़े और पैदल मार्च करते हुए कोहड़ापीर की ओर  उतरे।इस दौरान उन्होंने परियोजना प्रबंधक से था भी कहा की पुल से नीचे आने बाली नालियों के नीचे जालियां लगाई जाएं। जिससे नलियों में कूड़ा नही जा सके। इस दौरान स्मार्ट सिटी के अधिशाषी अभियंता शुशील कुमार सक्सेना, सेतु निगम के डीपीएम अरुण गुप्ता सहायक अभियंता दिलीप सिंह, सहायक अभियंता सुनील गिरी व अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे।

whatsapp whatsapp