Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण, बीडीए के बीसी स्तर पर संरक्षण के उठे सवाल

मनोज शर्मा :-



शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण, बीडीए के बीसी स्तर पर संरक्षण के उठे सवाल



अक्षय बिहार के पास बिना नक्शा पास कराए होटल निर्माण का आरोप, प्राधिकरण की कार्यप्रणाली पर खड़े हुए सवाल




बरेली।    शहर में अवैध निर्माण का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। आरोप है कि बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) के बीसी स्तर के अधिकारियों के संरक्षण में कई इलाकों में बिना मानचित्र स्वीकृति के निर्माण कार्य खुलेआम चल रहे हैं। ताजा मामला अक्षय बिहार के पास बन रहे एक होटल का बताया जा रहा है, जहां बिना नक्शा पास कराए ही निर्माण कार्य जारी है।

स्थानीय लोगों ने उठाई आवाज

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि नियमों और मानकों को ताक पर रखकर अवैध होटल और बहुमंजिला इमारतें खड़ी की जा रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंदे हुए हैं। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद न तो निर्माण रोका जा रहा है और न ही संबंधित बिल्डरों पर कोई ठोस कदम उठाया जा रहा है।

पहले भी हो चुकी हैं कार्रवाई, फिर भी नहीं थमा अवैध निर्माण

गौरतलब है कि बीडीए की ओर से समय-समय पर अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जाता रहा है। इस दौरान कई अवैध कॉलोनियों को ध्वस्त किया गया और नियमों का उल्लंघन करने वाले भवनों को सील भी किया गया। इसके बावजूद शहर के विभिन्न हिस्सों में अवैध निर्माण लगातार सामने आ रहे हैं, जिससे प्राधिकरण की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

बिना नक्शा पास होटल निर्माण का दावा

सूत्रों के मुताबिक अक्षय बिहार के बराबर जिस होटल का निर्माण कराया जा रहा है, उसका मानचित्र अब तक पास नहीं कराया गया है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसे अवैध निर्माण भविष्य में कानूनी कार्रवाई की जद में आ सकते हैं, जिससे न केवल बिल्डर बल्कि खरीदारों और निवेशकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है।

सख्त कार्रवाई की मांग

स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि अवैध निर्माण में शामिल बिल्डरों के साथ-साथ संरक्षण देने वाले अधिकारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाए। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो शहर का नियोजित विकास प्रभावित होगा और अवैध निर्माण का जाल और फैलता जाएगा।

whatsapp whatsapp