राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता
कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर ने सभी वर्गों में दिखाई दमदार खेल क्षमता
बरेली राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 वर्गों की जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में तीनों वर्गों में कांति कपूर सरस्वती बालिका विद्या मंदिर बरेली ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कई मुकाबले अपने नाम किए।
अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में कप्तान सृष्टि दामिनी (माही), अंतरा, सुहानी और अनुष्का ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए जीजीआईसी को 0-16 से हराकर प्रथम स्थान हासिल किया। अंडर-14 वर्ग में कप्तान ऋषिका, दीपशिखा, अनुष्का गंगवार, तेजस्विनी और रिया (प्रियांशी) ने गुरु नानक खालसा को 0-16 से हराया और फाइनल में जीजीआईसी को 0-12 से मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंडर-17 वर्ग में कप्तान किरण गंगवार, अदिति वैश्य, सिमरन, तनीषा और धनवी ने आदर्श निकेतन बालिका विद्यालय को 03-12 और भारत इंटर कॉलेज को 4-7 से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। अंतिम मुकाबले में जीजीआईसी से 02-03 से हारकर द्वितीय स्थान पर रही।
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या ने सभी प्रतिभागियों को मेडल और प्रमाण पत्र वितरित किए। कांति कपूर की शानदार जीत पर प्रबंध समिति और प्रधानाचार्या अर्चना जी, शारीरिक आचार्य निधि एवं सुनीता सिंह ने बधाई दी।