सब्जी चोरी करते टोकने पर बवाल, मामला दो समुदायों का होने पर मचा हड़कंप
सब्जी चोरी करते टोकने पर बवाल, मामला दो समुदायों का होने पर मचा हड़कंप
कोहाड़ापीर चौकी इंचार्ज प्रदीप ने मौके पर संभाला मामला
मामला दो समुदाय का होने पर थाने पहुंचे को एवं एसडीएम सदर
बरेली। सब्जी चोरी करने का विरोध करने और दुकानदार से शिकायत करने पर दूसरे समुदाय के पिता पुत्र समेत चार लोगों ने एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह बेहोश होकर गिर गया। बचाने आए पीड़ित के साढ़ू पर भी आरोपियों ने हमला कर दिया। इसी बीच किसी ने सामुदायिक दंगा की अफवाह उड़ा दी। तब दोनों पक्षों से सैकड़ों लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना पर सीओ संदीप कुमार, प्रेमनगर और किला थानों की पुलिस भी पहुंच गई। तब आरोपी पक्ष के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। चौधरी मोहल्ला निवासी आदित्य शुक्ला ने बताया कि उनके साढ़ू राजेश कुमार दीक्षित उर्फ राजू गुलाबनगर में गौरीशंकर मंदिर के पास रहते हैं। गुरुवार रात करीब साढ़े आठ बजे राजेश दीक्षित गुलाबनगर बजरिया में राजेश सब्जी वाले के यहां सब्जी खरीदने के लिए गए थे। राजेश दीक्षित सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान आरिफ उसका बेटा आदिल व सलमान और रिजवान सब्जी चोरी कर रहे थे। निगाह पड़ने पर राजेश दीक्षित ने उन्हें टोंक दिया और सब्जी बिक्रेता से शिकायत कर दी। इसी से चारों आरोपी नाराज हो गए और लाठी डंडों व धारदार हथियार से राजेश दीक्षित पर हमला कर दिया। हमले में घायल होकर राजेश दीक्षित जमीन पर गिर गए। इसी बीच वहां से निकल रहे चौधरी मोहल्ले के अंशु, आदित्य व अन्य लोगों ने किसी तरह राजेश दीक्षित को बचाया और पुलिस को सूचना दी। इसी बीच किसी ने सामप्रादायिक विवाद की अफवाह उड़ा दी। तब दोनों समुदाय के लोग मौके पर जुटने लगे। सूचना मिलने पर सीओ प्रथम संदीप कुमार, प्रेमनगर और किला पुलिस मौके पर पहुंच गई। तब आरोपी पक्ष के लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने घायल राजेश कुमार दीक्षित को मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं एक आरोपी को हिरासत में ले लिया। राजेश दीक्षित के सिर, पीठ हाथों और पैरों में चोट लगी है। दो समुदाय के बीच मामले की सूचना पर थाने पहुंची एसडीएम सदर।
पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर मिल गई है। घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है। तहरीर के आधार पर गंभीर धाराओं में आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
संदीप कुमार
सीओ प्रथम