Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, पार्क और संग्रहालय गांवो में स्थापित करने की मांग

डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा, पार्क और संग्रहालय गांवो में स्थापित करने की मांग

रजनेश की रिपोर्ट:-

बरेली । उत्तर प्रदेश के गांव क्षेत्र में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा अंबेडकर पार्क और संग्रहालय बनाने की मांग करते हुए गरीब शक्ति दल के संगठन प्रमुख मनोज विकट के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को दिया।

मनोज विकट ने मांग की है कि उत्तर प्रदेश के ग्राम क्षेत्र और बरेली में सुभाष नगर क्षेत्र के करेली गांव में डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा लगाई जाए और पार्क संग्रहालय बनाए जाए।

मनोज विकट ने कहा कि बाबा सहेव स्वस्नत्र भारत के प्रथम विधि एवं न्याय मंत्री भारतीय संविधान के ‘जनक एवं भारत गणराज्य के निर्माताओं मे से एक महापुरूष थे इन्होने हिन्दू धर्म में व्याप्त कुरूतियों और छूआछूत की प्रथा से तक आकर सन 1956 मे बौद्ध धर्म अपना लिया था ऐसा महापुरूष बाबा साहेव को 1990 ई० भारत रत्न तथा भारत के सर्वोच्च नागरिक सम्मन से मरर्णापरान्त सम्मानित किया गया था तथा बड़े गौरव की बात हैं। बाबा साहेव ने 32 डिग्री हासिल की थी तथा 11 भाषाओं के ज्ञानी विद्वान पहले व्यक्ति थे। इसीलिए बाबा साहेव को सिंघल ऑफ नॉलेज भी भारत में कहा जाता है। ये भारत समेत 65 देशों में बाबा साहेव आनुययी हैं, 22 बौद्ध प्रतिकार्य है तथा आज सम्पूर्ण दुनिया में अम्बेडकर जयन्ती को सबसे बड़ी जयन्ती की संज्ञा दी जाती है, सम्पूर्ण दुनिया में 14 अप्रैल साहेव की जयन्ती को बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। ज्ञापन देने बालों में संजीव सागर , अब्दुल हमीद, सूरज, रोहित मैसी, राम अवतार, अतुल , अनिल जाटव , शानू, वीरसिंह, श्याम सिंह , हहीश पाल आदि मौजूद थे।

whatsapp whatsapp