जश्न-ए-आजादी’ में शायरी के साथ गूंजा देशभक्ति का जज्बा
‘जश्न-ए-आजादी’ में शायरी के साथ गूंजा देशभक्ति का जज्बा
आईएमए हॉल में ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन, भूतपूर्व सैनिकों को किया गया सम्मानित
बरेली। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आईएमए हॉल, सिविल लाइंस में महफिल-ए-अदब ‘जश्न-ए-आजादी’ का आयोजन किया गया। डॉ. अनीस बेग की ओर से आयोजित ऑल इंडिया मुशायरा एवं कवि सम्मेलन में देशभर से पहुंचे शायरों और कवियों ने अपनी रचनाओं से देर रात तक श्रोताओं को जोड़े रखा। कार्यक्रम की शुरुआत भूतपूर्व सैनिकों के सम्मान से की गई।
मुशायरे में देशप्रेम, आपसी भाईचारे, अमन और सामाजिक एकता को केंद्र में रखकर प्रस्तुतियां दी गईं। शायरों के कलाम और कवियों की रचनाओं पर श्रोताओं ने तालियों के साथ उनका उत्साह बढ़ाया। पूरी महफिल में आजादी के पर्व का उत्साह और साहित्यिक रंग नजर आया।
कार्यक्रम में वसीम बरेली, नदीम फारूक, अजीम शाकिरी, मशहर अफरीदी, बिलाल सहारनपुरी, हाशिम फिरोजाबादी, तबरेज राणा, शबीना अदीब, मुमताज नसीम, सबा बलरामपुरी, प्रतिभा यादव, राहिल बरेली, मसूदम बरेली और अहमद फरीद समेत कई नामचीन शायरों व कवियों ने हिस्सा लिया।
डॉ. अनीस बेग ने अतिथियों और कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि साहित्य समाज को जोड़ने और लोगों में भाईचारे की भावना मजबूत करने का माध्यम है। ऐसे कार्यक्रम नई पीढ़ी को स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और देश के लिए दिए गए बलिदानों से परिचित कराने में अहम भूमिका निभाते हैं।
इस मौके पर जिला अध्यक्ष एवं महानगर अध्यक्ष शुभलेश यादव, कैंट अध्यक्ष राजेश मौर्य, आईएमए यूपी अध्यक्ष डॉ. रवीश कुमार, कुलदीप सिंह भुल्लर, उवैस रजा खां, खुसरो मिर्जा, उस्मान रजा खां, यावर खां, सैयद महताब, साजिद खां पप्पू, परवेज शेख, सैयद नजीब, मोहम्मद नदीम अंसारी, डॉ. अजहर नवाब, डॉ. सैफ शेख, दानिश सुल्तानी, महिला सभा अध्यक्ष स्मिता यादव समेत अन्य लोग मौजूद रहे। बड़ी संख्या में साहित्य प्रेमियों और शहरवासियों ने देर रात तक कार्यक्रम का आनंद लिया।