Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

एडीजी ने की 15 872 जगह होलिका दहन व 312 शोभायात्रा को सम्पन्न करवाने की तैयारी

एडीजी ने की 15 872 जगह होलिका दहन व 312 शोभायात्रा को सम्पन्न करवाने की तैयारी



302 क्यूआरटी टीमें बनाए रखेंगी शांति व्यवस्था


शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास किया तो होगी गाड़ी दंडात्मक कार्रवाई एडीजी




बरेली।           अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन राजकुमार द्वारा शब के बरात एवं होली को सकुशल संपन्न कराने के लिए सभी जनपदों में तैयारियां की गई है जानकारी के मुताबिक बरेली जोन में कुल 15872 जगह होलिका दहन किया जाता है जिसमें सबसे अधिक जगह बरेली में 2962 जगह होलिका दहन होता है वही जॉन में कॉल शोभा यात्राएं 312 होती हैं इसमें बरेली में 59 यात्राएं निकाली जाती है जिसके लिए प्रशासन ने अपनी कमर कस ली है वही एडीजी द्वारा यह भी चेतावनी दी गई है कि यदि कोई व्यक्ति शांति व्यवस्था भंग करने का प्रयास करेगा तो उसके विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी एडीजी ने बताया कि चिन्हित संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल तैनात रहेगा दोनों त्योहारों के दृष्टिगत सभी जनपदों के थाना क्षेत्रों में संभ्रांत इस कमेटी कार्यक्रम आयोजकों के साथ मीटिंग कर शांतिपूर्ण बनाए जाने की अपील की गई है विगत 5 वर्षों में इस अवसर पर घटित घटनाओं के संबंध में सभी जनपद अधिकारी गण द्वारा मौके पर जाकर घटना के संबंध में आवश्यक कार्यवाही कर ली गई है होली के दिन जॉन के सभी जनपदों में कुल 302 क्यूआरटी टीमें गठित की गई है जो अपने-अपने क्षेत्रों में लगातार भ्रमण शील रहकर शांति व्यवस्था बनाए रखेंगे। त्यौहारों को लेकर पुलिस के साथ पीएसी व सीएपीएफ बल भी आवंटित की गई हैं।

whatsapp whatsapp