Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

गरीब एवं दिव्यांगों की सेवा ही सच्ची समाजसेवा: रजनीश

गरीब एवं दिव्यांगों की सेवा ही सच्ची समाजसेवा: रजनीश



बरेली। माँ गँगा बचाओ वेलफेयर सोसायटी/ऑल इंडिया रियल फ़ॉर कल्चरल, एजुकेशनल,वेलफेयर सोसायटी/ महिला कल्याण समिति के सयुंक्त तत्त्वाधान में आर्य समाज अनाथालय की बाल एवं महिला शाखा के प्रांगण में संस्थापक/राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ.रजनीश सक्सेना के नेतृत्व में फल एवं मिष्ठान का वितरण जनहित में किया गया। इस अवसर पर डॉ. रजनीश सक्सेना ने कहा कि संगठन परिवार जनहित में पिछले  38 वर्षों से जनहित के कार्य निरंतर करता आ रहा है। संस्था दिव्यांग,मंदबुद्धि, गरीब बच्चों,महिलाओं के लिए हरसंभव प्रयास करती रही है और आगे भी करती रहेगी। इस अवसर पर अनाथालय परिवार के संचालकों ने संस्था परिवार के लक्ष्य श्री गँगा, गौ,बेटी,पर्यावरण बचाओ देश बचाओ के साथ रक्तदान महादान के साथ समाजसेवा में अग्रणी भूमिका निभाने की सराहना करते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर संचालन संजीव सक्सेना एवं ऋषिरंजन सिंह ने किया। इस अवसर पर सरंक्षक सी एल शर्मा, अनुपम कपूर, पूर्व आर एस एस प्रचारक डॉ. डी सी शर्मा के साथ कनिष्क शर्मा,जीतेश राज नक्श, अखिलेश शर्मा ,संजीव सक्सेना, ऋषि रंजन सिंह, डॉ. सरताज हुसैन, मनीष रस्तोगी,सचिन श्याम भारतीय,विशेष कुमार,अभिषेक सक्सेना,डिम्पल मेंदीरत्ता पूजा कालरा,सौरभ सक्सेना, आरती सक्सेना,पूनम सक्सेना आदि उपस्थित रहे। आभार सरंक्षक सी एल शर्मा ने व्यक्त किया।

whatsapp whatsapp