चाय में मिलाई गोली फिर बनाए शारीरिक संबंध, कैमरे में कैद किया फ़ोटो व वीडियो
चाय में मिलाई गोली फिर बनाए शारीरिक संबंध, कैमरे में कैद किया फ़ोटो व वीडियो
पहले शादी का वादा कर लुटा रहा अस्मत, अब दे रहा अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी
बरेली। एक युवक ने युवती को शादी का झांसा देकर होटल में ले जाकर उसे नशीली चाय पिलाई। चाय पिलाने के बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। जब युवती ने शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने उसकी वीडियो वायरल करने की धमकी दी है। थाना इज्जतनगर क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली युवती ने बताया उसके ही गांव के एक युवक से डेढ़ साल पहले उसकी जान पहचान हुई। दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गईं। इस दौरान युवक ने उसे शादी का झांसा दिया और एक होटल में ले जाकर उसे चाय में नशीली दवा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो बना ली। जब युवती ने इसका विरोध किया तो उसने उसकी अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दी।इसके बाद युवती के साथ में कई बार वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दुष्कर्म करता रहा। जब युवती ने युवक से शादी करने को कहा तो आरोपी ने उसके साथ जाति सूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात करा दिया। आरोप है कि उसके पिता ने फोन कर बुलाया और युवक का पीछा न छोड़ने पर युवती की विधवा मां सहित दोनो की हत्या करने की भी धमकी दी। इस मामले में युवती ने एसएसपी से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता ने इस मामले में 4 अप्रैल को इज्जतनगर पुलिस से और 8 अप्रैल को एसएसपी ऑफिस में भी शिकायत की थी लेकिन पुलिस ने उसकी सुनवाई नहीं की जिस कारण उसे फिर एसएसपी ऑफिस आना पड़ा।