Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

कलेक्ट्रेट पर ट्रांसफार्मर में लगी आग से अफरा-तफरी

कलेक्ट्रेट पर ट्रांसफार्मर में लगी आग से अफरा-तफरी



बरेली       कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब यहां रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। तेज धमाके के साथ उठतीं आग की लपटें देख लोग घबरा गए। कर्मचारी अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने में जुट गए। इस बीच सूचना मिलने पर दमकलकर्मी पहुंच गए। उन्होंने पानी की बौछार कर आग बुझाई। शुक्रवार दोपहर को कलेक्ट्रेट में अफसर और कर्मचारी अपने-अपने कामों में व्यस्त थे। परिसर में लोगों का आना जाना जारी था। तभी अचानक कलेक्ट्रेट परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में तेज धमाके के साथ आग गई। आवाज सुनकर कलेक्ट्रेट में अफरातफरी मच गई। जहां पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ था, वहां दोपहिया वाहन खड़े हुए थे। कर्मचारी व अन्य लोग अपने वाहनों को हटाने के लिए दौड़ पड़े। कुछ कर्मचारी अग्निशमन यंत्रों से आग बुझाने में जुट गए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंच गई। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। बताया जा रहा है कि गर्मी के कारण शॉर्ट सर्किट हुआ, जिससे निकली चिंगारी से आग भड़क गई।

whatsapp whatsapp