Thursday, 05-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

मार्बल की लाट से दबकर मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल

मार्बल की लाट से दबकर मजदूर की मौत एक गंभीर रूप से घायल


मजदूर के दबते ही मालिक ताले लगाकर दुकान व घर से फरार


दुकान के बाहर ही सैकड़ों लोगों ने किया हंगामा



बरेली।              थाना प्रेम नगर क्षेत्र में उस वक्त हंगामा हो गया जिस वक्त एक मजदूर मार्बल की लाट के नीचे दब गया और मजदूर की मौत हो गई जिससे सैकड़ों लोगों ने शोरूम के बाद जमकर हंगामा किया।

बताते चलें थाना प्रेम नगर क्षेत्र में शास्त्री नगर निवासी निखिल अग्रवाल का स्वास्तिक मार्बल के नाम से एमबी इंटर कॉलेज के पास शोरूम है। जहां त्रिवती नाथ मंदिर बिहार मस्ती में रहने वाला 42 वर्षीय देवेंद्र पुत्र स्वर्गीय उचित मंडल पिछले लगभग 10 वर्षों से गाड़ी से पत्थर उतारने एवं पत्थर गाड़ी में चढ़ाने का कार्य करता था। मृतक के भतीजे अजय ने बताया कि बुधवार को देवेंद्र की तबीयत खराब थी परंतु सुबह के वक्त शोरूम का मुंशी संजीव सक्सेना देवेंद्र के घर आया और उसने कहा कि अगर आज काम पर नहीं आए तो हमेशा के लिए छुट्टी हो जाएगी जिस पर मजबूरन देवेंद्र काम पर चले गए इसी बीच हल्की बूंदाबांदी के दौरान देवेंद्र ने मालिक से गाड़ी खाली करने में खतरा जताया परंतु उसने बुधवार शाम तक गाड़ी खाली करने की बात कही इसी दौरान ट्रक से पत्थरों की पूरी लाट देवेंद्र के ऊपर गिर गई जिससे वह पत्थरों के नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई जिससे घबराकर निखिल अग्रवाल दुकान के ताले लगाते हुए मां से फरार हो गए जब मृतक के परिजन उनके घर पहुंचे तो वह वहां से भी गायब थे अजय ने बताया कि इस दौरान उसके चाचा की मौत हुई है और एक रवि नाम के व्यक्ति का हाथ पूरा कट गया है जिसको मिनी बाईपास स्थित निजी अस्पताल में अन्य मजदूरों ने मिलकर भर्ती कराया है। बताया जा रहा है कि मृतक के 3 पुत्र एवं 3 पुत्रियां है एक पुत्री का चार माह बाद विवाह होना है।  हंगामे की सूचना पर थाना प्रेमनगर पुलिस के अलावा सीओ प्रथम भी मौके पर पहुंची और उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया।

whatsapp whatsapp