दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में, दो लोग गंभीर रूप से घायल
बरेली। बीती रात बरेली में सर्किट हाउस चौराहे के पास एक भीषण सड़क हादसा हो गया, दो बाइकों की आमने सामने हुई टक्कर में दोनों बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गईं, इसी के साथ एक बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, सूचना पर थाना कोतवाली पुलिस और इंस्पेक्टर हिमांशु निगम पहुँचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने हादसे की वजह बाइक सवारों का तेज गति में होना, सड़क पर निजी व्यक्ति की मकान निर्माण सामग्री होना, और स्ट्रीट लाइटों का न जलना बताया गया है।