Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

प्रेमनगर के बानखाना में होली की सुरक्षा सख्त 3 तारीख को निकलने वाली 'रंग बरात' के लिए ड्रोन से निगरानी

प्रेमनगर के बानखाना में होली की सुरक्षा सख्त  3 तारीख को निकलने वाली 'रंग बरात' के लिए ड्रोन से निगरानी


​बरेली। आगामी होली के त्योहार और भव्य रंग बरात' को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। इसी क्रम में सीओ आशुतोष शिवम और थाना प्रभारी सुरेन्द्र कुमार ने भारी पुलिस बल के साथ बानखाना क्षेत्र का सघन निरीक्षण किया।

​सुरक्षा व्यवस्था को आधुनिक तकनीक से लैस करते हुए पूरे बानखाना इलाके की ड्रोन कैमरे से निगरानी की गई

 अधिकारियों ने खुद मौके पर मौजूद रहकर छतों और तंग गलियों का जायजा लिया ताकि किसी भी तरह की अव्यवस्था या अप्रिय घटना को रोका जा सके।

​प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि 3 तारीख को निकलने वाली भव्य 'रंग बरात' के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। पूरे रूट पर भारी पुलिस बल तैनात रहेगा और ड्रोन के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाएगी। अधिकारियों ने स्थानीय नागरिकों से शांति और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की है।

whatsapp whatsapp