Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

वैसाखी के उपलक्ष्य में शान से निकाली गई रैण फेरी

वैसाखी के उपलक्ष्य में शान से निकाली गई रैण फेरी



बरेली।     गुरुवार शाम को गुरुद्वारा गुरू गोबिंद सिंघ नगर (माडल टाउन) से रैण फ़ेरी निकाली गई जिसमें श्री गुरू ग्रंथ साहिब की सवारी, नगाड़ा, पंज पिआरे, गतका एवं शब्दी जत्थे शोभा बढ़ा रहे थे। रैण फ़ेरी गुरू गोबिंद सिंघ नगर में पूरे क्षेत्र में घुमाई गई। रैण फ़ेरी का संगत ने जगह जगह स्वागत किया एवं प्रसाद वितरित किया गया। रैण फ़ेरी की समाप्ति रात 9 बजे हुई। मुख्य सहयोग गुरदीप सिंघ बग्गा, गुर्दाशन सिंघ, प्रभजोत सिंघ, मनजीत सिंघ,राना प्रताप सिंघ, राजेंद्र सिंघ, बलविंदर सिंघ, गुरमीत सिंघ मंदीप सिंघ, का रहा। पंथ के महान कीर्तनीऐ भाई जगतार सिंघ (आनंदपुर साहिब) भाई जसपाल सिंघ (दिल्ली) एवं सिंघ साहिब ज्ञानी जगतार सिंघ ग्रंथी श्री दरबार साहिब अमृतसर साहिब विशेष रूप से गुरू की संगत को निहाल करेंगे।

मुख्य दीवान 13 अप्रैल को खालसा साजना दिवस खालसा ग्राउंड पीलीभीत रोड कूर्मांचल नगर के सामने मनाया जाएगा। अमृत संचार 14 अप्रैल को गुरुद्वारा गुरू गोबिंद सिंघ नगर में होगा।

whatsapp whatsapp