कोर्ट मैरिज से हुए नाराज तो युवक पर किया जानलेवा हमला, गम्भीर
कोर्ट मैरिज से हुए नाराज तो युवक पर किया जानलेवा हमला, गम्भीर
युवती के परिजनों ने युवक पर चाकुओं से किया हमला
बरेली एक युवक को एक युवती से कोर्ट मैरिज करना भारी पड़ गया।युवती के परिजनों ने इस बात से नाराज होकर उस पर जानलेवा हमला कर दिया।जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया हालत में सुधार न होने पर उसे लखनऊ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।वहीं पीड़ित की मां ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। थाना मीरगंज के मोहल्ला मेवात निवासी शबाना पत्नी मुन्ने शाह ने बताया उसके बेटे जीशान पुत्र मुन्नाशाह ने फरवरी 2023 को नाजरीन पुत्री रफीक से कोर्ट मैरिज कर ली थी। जिससे नाजरीन के परिवार वाले उससे रंजिश मानने लगे। और उसके बेटे जीशान की जान के दुश्मन बन गए। उक्त लोगो से परेशान होकर प्रार्थिनी के बेटे ने माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद से अपनी व अपने पत्नी की सुरक्षा का आदेश ले लिया है ताकि नाजरीन व जीशान की सुरक्षा हो सके। मंगलवार की शाम 6:00 बजे इमामबाडे वाली गली में उनका बेटा जीशान दुकान का सामान लेने गया हुआ था तभी इकबाल ने अपने साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया और धारदार हथियारों से वार कर उसे घायल कर दिया। वह बेहोश होकर वहीं गिर गया, भीड़ इकट्ठी होते देख उक्त लोग भाग खड़े हुये। उस के बेटे का इलाज लखनऊ में चल रहा है और अपनी मौत से लड़ रहा है।थाने में शिकायत करने पर भी कोई कार्यवाही नहीं हुई।महिला ने एसएसपी ऑफिस पहुचकर न्याय की गुहार लगाई है।