Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

अनेक नृत्य शैलियों का ज्ञान प्रयोगात्मक शैली में किया प्रदान

अनेक नृत्य शैलियों का ज्ञान प्रयोगात्मक शैली में किया प्रदान



बरेली।         साहू राम स्वरूप महिला महाविद्यालय बरेली के संगीत विभाग की कोरियोग्राफी विधा के अंतर्गत एक कार्यशाला का आयोजन किया गया ,जिसमें पंडित बिरजू महाराज, विदुषी शाश्वती सेन एवं गुरु रक्षा सिंह की शिष्या नंदिनी शर्मा ने छात्राओं को ना केवल कत्थक अपितु अन्य अनेक नृत्य शैलियों का ज्ञान प्रयोगात्मक शैली में प्रदान किया । दिल्ली की यह नृत्यांगना दूरदर्शन की कलाकार होने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्कॉलरशिप प्राप्त ,खैरागढ़ विश्वविद्यालय से कत्थक  नृत्य शैली में मास्टर की डिग्री धारक है । कार्यक्रम की संयोजिका डॉ शशि शुक्ला (विभागाध्यक्षा संगीत विभाग ) एवं सह संयोजिका अंकिता बिंद्रा रही। इस कार्यशाला में विभाग की शिक्षिकाएं उपस्थित रही। संपूर्ण कार्यक्रम प्राचार्य डॉ अनुपमा मेहरोत्रा के निर्देशन में हुआ ।

whatsapp whatsapp