Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु श्री हरि मंदिर में समर कैंप का आयोजन

बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु श्री हरि मंदिर में समर कैंप का आयोजन



25 मई से 10 जून तक चलने वाले इस कैंप में बच्चे सीखेंगे अध्यात्म, संस्कार और संगीत



बरेली। श्री हरि मंदिर प्रबंध समिति एवं महिला मंडल द्वारा बच्चों के आध्यात्मिक व नैतिक विकास के लिए श्री हरि मंदिर प्रांगण में एक विशेष समर कैंप का आयोजन किया जा रहा है। मंदिर सचिव श्री रवि छाबड़ा ने बताया कि 25 मई से 10 जून तक प्रतिदिन शाम 5:30 बजे से 7:00 बजे तक चलने वाले इस शिविर में बच्चों को खेल-खेल में अध्यात्म, उच्च संस्कार, माता-पिता की सेवा, सूर्य नमस्कार, पूजा-पद्धति और धार्मिक जीवनशैली के लाभों की जानकारी दी जाएगी।

संगीत में रुचि रखने वाले बच्चों के लिए ढोलक, हारमोनियम और तबला जैसी गतिविधियां भी शामिल की गई हैं। इसके माध्यम से बच्चों को जीवन के प्रारंभिक चरण में ही आध्यात्मिक दिशा देने और उन्हें संस्कारवान बनाने का प्रयास किया जा रहा है। मंदिर समिति द्वारा प्रशिक्षित सेवकों के माध्यम से यह शिविर संचालित किया जाएगा। रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चालू है, और समिति ने अभिभावकों से अनुरोध किया है कि वे समय पर अपने बच्चों का पंजीकरण करवा लें, ताकि अधिक से अधिक बच्चे इस आयोजन का लाभ उठा सकें।

whatsapp whatsapp