मुख्यमंत्री धामी ने किया पुलिस उपाधीक्षक को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री धामी ने किया पुलिस उपाधीक्षक को किया सम्मानित
बरेली। अमेरिका जाकर करेंगी ट्रेनिंग कार्यक्रम में प्रतिभाग। जनपद उधमसिंहनगर में तैनात पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर ( CO CITY ) श्रीमती अनुषा बडोला का चयन International Visitor Leadership Program (IVLP) for Women in Law Enforcement Agency ट्रेनिंग कार्यक्रम हेतु अमेरिकी दूतावास ( US embassy) द्वारा किया गया। उपरोक्त कार्यक्रम में सम्पूर्ण भारत से मात्र 7 महिला पुलिस अधिकारीयो का हुआ है चयन। यह ट्रेनिंग कार्यक्रम पूर्ण रूप से अमेरिका सरकार द्वारा आयोजित है। महिला पुलिस अधिकारी United States of America में जाकर करेंगे प्रतिभाग। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर महोदय द्वारा भी की गई है तारीफ। उन्होंने कहा है यह हमारी उधम सिंह नगर पुलिस के लिए गर्व का विषय है। ऐसी प्रतिष्ठित ट्रेनिंग में उत्तराखंड की महिला पुलिस अधिकारी श्रीमती अनुषा बडोला का चयनित होना यह उत्तराखंड के लिए गर्व का विषय है एवं महिला सशक्तिकरण का प्रतीक है l