Thursday, 06-08-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

हर तरफ रही श्री गुरु नानक देव जी के नाम की गूँज

हर तरफ रही श्री गुरु नानक देव जी के नाम की गूँज


आज सजेगा मुख्य दीवान, सैकड़ो नाम लेवा संगत लेगी हिस्सा


बरेली।     सिक्खों के पहले गुरु श्री गुरु नानक देव जी के पावन प्रकाश पर्व को समर्पित लगातार कार्यक्रम चल रहे हैं। विभिन्न गुरूद्वारों से प्रभातफेरीयां भी निकाली जा रही हैं इसी क्रम में गुरुद्वारा श्री गुरु सिंघ सभा मॉडल टाउन व गुरुद्वारा सुभाष नगर से बढ़ी प्रभातफेरी निकाली गई जो अपने ही क्षेत्र के मुख्य मार्गों से होते हुए गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई प्रभात फेरी में ढोल, श्री गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी साहब के आगे दर्जनों सेवक सेविकाएं झाड़ू, जल एवं फूलों की सेवा करते हुए शोभा बढ़ा रहे थे वहीं कीर्तनी गुरु के शब्द गायन कर रहे थे। सेंट्रल गुरपुरब कमेटी के नेतृत्व में समूह संगत के सहयोग से अमृतमयी कीर्तन दरबार विशप मंडल इंटर कॉलेज के मैदान में लगे विशाल पंडाल में सजाया गया।  जहां शाम 7:00 बजे बैंड बाजे के साथ श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की सवारी सहिब वाहिगुरू का जाप करते हुए संगत लेकर पहुंची और पंडाल में पालकी साहिब पर सुशोभित कर प्रकाश किया गया इसके उपरांत श्री सोदर रहरास साहिब के पाठ से दिवान की शुरुआत हुई। मुख्य रूप से आए श्री केशगढ़ साहिब से भाई शमनदीप सिंह (तान) ने कीर्तन गायन किया उपरांत श्री अमृतसर साहिब मंजी साहिब दीवान से आए ज्ञानी कुलदीप सिंह (गढ़गज) ने गुरु साहिब के इतिहास को लेकर कथा व्याख्यान किया एवं गुरु जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए संगत को रूबरू करवाया अंत में हजूरी रागी जत्था श्री दरबार साहिब अमृतसर से आए भाई गुरविंदर सिंह आनंदपुरी ने श्री गुरु नानक देव साहब की उसत्त में कई शब्द गायन किया। इस दौरान गुरुद्वारा सुभाष नगर कमेटी की तरफ से कॉफी का स्टॉल एवं पकोड़े और मिठाई का स्टाल भी लगाया गया समाप्ति के उपरांत संगत ने गुरु का लंगर ग्रहण कर गुरु का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरप्रीत सिंह खालसा ने बताया कि आज प्रातः 8:00 बजे से मुख्य दीवान आरंभ होगा जो दोपहर 3:00 बजे तक चलेगा लगभग 12:00 बजे से गुरु का लंगर प्रभु इच्छा तक चलता रहेगा सेंट्रल गुरपुरब कमेटी ने अपील की है कि समूह नानक नाम लेवा संगत कार्यक्रम में उपस्थित होकर गुरु की खुशियां प्राप्त करें।कार्यक्रम में मुख्य रूप से परमजीत सिंह, हरप्रीत सिंह, दलबीर सिंह, देवेंद्र सिंह, सतवंत सिंघ, परमजीत सिंघ दुआ, डॉ

महेंद्र सिंह बासु एवं बरेली शहर के सभी कमेटियों के पदाधिकारी मौजूद रहे ।

whatsapp whatsapp