Wednesday, 04-11-2026
नमस्कार हमारे न्यूज पोर्टल - मे आपका स्वागत हैं ,यहाँ आपको हमेसा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर ओर विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91-9997782004 , हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें | अन्य शहरों की ख़बरें देने के लिए एवं रिपोर्टर बनने के लिए संपर्क कर सकते है (संपादक : अरविन्दर सिंह मिक्की) मोबाइल नंबर : +91-9997782004

8 किलो अफीम के साथ थाना शाही व एसटीएफ लखनऊ पुलिस टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय दो तस्कर किए गिरफ्तार

8 किलो अफीम के साथ थाना शाही व एसटीएफ लखनऊ पुलिस टीम ने अन्तर्राष्ट्रीय दो तस्कर किए गिरफ्तार



बरामद अफीम की अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब अस्सी लाख रूपये


बरेली       अपराधों की रोकथाम व अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहें अभियान क्रम में थाना शाही पुलिस व एसटीएफ लखनऊ टीम की संयुक्त कार्यवाही में कस्बा शाही तिराहे से दो अफीम तस्कर मुकेश चौरसिया उर्फ मन्टू पुत्र नारायण प्रसाद चौरसिया  एवं प्रियान्शु चौरसिया पुत्र मुकेश कुमार चौरसिया उर्फ मन्टू निवासी गण मो० सहदेव नगर शिव मन्दिर के पास रांची (झारखण्ड) को गिरफ्तार किया गया तथा दोनों के कब्जे से 04-04 किलो अफीम बरामद की गयी। पूछताछ में अभियुक्तगण ने बताया की वह लोग नेपाल के लोगों से अफीम खरीदकर झारखण्ड, बिहार, उत्तर प्रदेश के रास्ते उत्तराखण्ड में ग्राहकों की मांग के अनुसार ग्राहकों को अफीम बेचते हैं। इसी से वह अपनी सारी आवश्यकतायें पूरी करते हैं। वह लोग नेपाल के लोगों से अफीम लेकर उत्तराखण्ड अफीम बेचने जा रहे थे और पकडे गये। अभियुक्तगण पिता, पुत्र है। | दोनों के विरूद्ध बरामदगी के आधारा पर अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अभियुक्त गण के आपराधिक इतिहास का पता किया जा रहा है।

whatsapp whatsapp