भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
भाजपा महिला मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग आयोजित
सांसद संतोष गंगवार ने किया उद्घाटन
बरेली भाजपा महिला मोर्चा महानगर बरेली का प्रशिक्षण वर्ग
का कार्यक्रम भाजपा पार्टी कार्यालय सिविल लाइंस पर संपन्न हुआ । प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन शहर के सांसद संतोष गंगवार ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। वन मंत्री शहर विधायक अरुण कुमार कैंट विधायक संजीव अग्रवाल मेयर उमेश गौतम महानगर अध्यक्ष के. एम. अरोरा, चेयरमैन पर्सन डॉ शशि वाला राठी आदि ने दीनदयाल उपाध्याय जी और डॉक्टर मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्य का शुभारंभ किया। सम्मान की श्रंखला में महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष श्रीमती नीलम जेठा ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी वरिष्ठ पदाधिकारी व अतिथियों को पुष्पगुच्छ मोती माला दुशाला उड़ा कर मोमेंटो सप्रेम भेंट कर सभी को सम्मानित किया विभिन्न पदाधिकारियों के उद्बोधन द्वारा प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी बहनों को अपने नेतृत्व का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
और प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र का शुभारंभ वर्ग गीत से हुआ। प्रथम सत्र की मुख्य वक्ता प्रदेश मंत्री दीक्षा महेश्वरी रहीं जिनकी अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष नंदा अग्रवाल ने की दीक्षा महेश्वरी ने भाजपा का इतिहास विषय पर अपना उद्बोधन दे सभी बहनों का मार्ग प्रशस्त किया। द्वितीय सत्र के वक्ता के रूप में महानगर अध्यक्ष डॉक्टर के एम अरोरा रहे तथा अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष गीता छाबड़ा जीने की डॉक्टर अरोड़ा ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं के बारे में विस्तृत रूप से प्रशिक्षण वर्ग में उपस्थित सभी बहनों को अपने विचारों से अवगत कराया और घर घर जाकर मोदी की अनगिनत उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए जागृत किया । तीसरे सत्र की वक्ता क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी वर्षा गोड रही जिन्होंने राष्ट्र निर्माण में महिलाओं का योगदान विषय पर चर्चा की तीसरे सत्र की अध्यक्षता महानगर उपाध्यक्ष वक्ता सक्सेना ने की। प्रशिक्षण वर्ग के अंतिम चतुर्थ सत्र की वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघवजी रहीं जिन्होंने महिलाओं का राजनीतिक व व्यक्तिगत जीवन की चुनौतियां विषय पर विस्तृत रूप से प्रकाश डाल अपने विचारों को रखते हुए सभी बहनों को अपने वक्तव्यों से मार्ग प्रशस्त किया । अंतिम और चौथे सत्र की अध्यक्षता महानगर महिला मोर्चा की अध्यक्ष नीलम जेठा जी ने स्वयं की जिन्होंने सभी चारों सत्रों की वक्ताओं का सम्मान महिला मोर्चा की टीम द्वारा करवाया क्षेत्रीय अध्यक्ष मधुलिका राघव का सम्मान जेठा ने स्वयं पटका चुदरी दुशाला उड़ा मोती माला ओर मोमेंटो को सप्रेम भेंट कर सम्मानित किया।